{"_id":"58ca4b764f1c1b194132a613","slug":"effect-of-enemy-property-bill-on-raja-mahmudabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर की कई संपत्तियों से राजा होंगे बेदखल, सरकार का होगा कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर की कई संपत्तियों से राजा होंगे बेदखल, सरकार का होगा कब्जा
ब्यूरो/अमरउजाला, सीतापुर
Updated Thu, 16 Mar 2017 05:49 PM IST
विज्ञापन
राजा महमूदाबाद का किला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शत्रु संपत्तियों के सारे अधिकार अब सरकार के अधीन होंगे। इन संपत्तियों पर उत्तराधिकारी दावा नहीं कर सकेंगे। मंगलवार को लोकसभा व राज्यसभा में शत्रु संपत्ति विधेयक पास होने के बाद इन संपत्तियों के लिए यह कानून लागू कर दिया गया है।
यहां शत्रु संपत्ति के मामले में सबसे ज्यादा प्रापर्टी राजा महमूदाबाद की है। अब इस पर उनका मालिकाना हक खत्म हो जाएगा। सारी शत्रु संपत्ति सरकारी कब्जे में होंगी।जिले में शहर मुख्यालय, महमूदाबाद और बिसवां में शत्रु संपत्ति है।
शहर की शत्रु संपत्ति मौजूदा समय में प्रशासन के कब्जे में है। जबकि महमूदाबाद की प्रापर्टी राजा के कब्जे में है। बिसवां की शत्रु संपत्ति पर कब्जे को लेकर विवाद चला आ रहा था।
विज्ञापन
शहर की शत्रु संपत्ति में ज्यादातर में प्रशासन के कब्जे में है। मौजूदा समय में डीएम, एसपी व सीएमओ का आवास शत्रु संपत्ति के भवनों में है। इसके अलावा प्रेम नगर की शत्रु संपत्ति पर दर्जनों बाशिंदे कॉलोनी बनाकर निवास कर रहे हैं।
महमूदाबाद में राजा मोहम्मद अमीर मोहम्मद खान का किला शत्रु संपत्ति है। इसके अलावा बड़ी बाग, बरदही बाग, लखपेड़ा बाग और अमीरगंज व घरपरी में जमीनें भी हैं। सारी संपत्ति पर राजा महमूदाबाद का कब्जा है। बिसवां में नगर का रोडवेज बस स्टाप शत्रु संपत्ति की जमीन पर है।