{"_id":"5e12e7908ebc3e88026db42b","slug":"effect-of-america-iran-tension-on-jewellery-shops","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका और ईरान की तनातनी का सराफा कारोबार पर असर, शोरूम में पसरा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिका और ईरान की तनातनी का सराफा कारोबार पर असर, शोरूम में पसरा सन्नाटा
Mon, 06 Jan 2020 01:23 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 06 Jan 2020 01:23 PM IST
विज्ञापन
चौक के सराफा शोरूम में सन्नाटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ की सराफा बाजार पर अमेरिका और ईरान की तनातनी का व्यापक असर पड़ा है। सोने की कीमत बढ़ने के अंदेशे से सोने और गहने की खरीद-फरोख्त ठप हो गई। शोरूम में सन्नाटा पसरा रहा। कारोबारी सोमवार को सोने के खुलने वाले नए रेट को लेकर आशंकित हैं।
कारोबारियों का कहना कि एक तो सहालग न होने से बाजार में पहले ही खरीददार कम थे, पर इस तनातनी से सन्नाटा हो गया है। लखनऊ सराफा एसोसिएशन के महामंत्री प्रदीप कुमार अग्रवाल ने रविवार को बताया कि अमीनाबाद, आलमबाग, चौक, महानगर, भूतनाथ मार्केट इंदिरानगर, गोमतीनगर के शोरूम में एवं बुलियन यानी सोने को बिस्कुट के रूप में बेचने वाले शोरूम में कारोबार नहीं हुुआ। कारोबारियों ने न ही बुलियन से सोने की डिलीवरी के लिए बुकिंग कराई और न ही 14 जनवरी से शुरू हो रही सहालग के लिए ग्राहकों के गहनों की बुकिंग ली।
दरअसल, बुलियन कारोबारी रविवार को जिस रेट में सोने की बुकिंग लेते हैं, अगर सोमवार को उसका रेट अधिक खुलेगा तो नुकसान होने का अंदेशा है।

लाखों रुपये की चपत
प्रतीकात्मक तस्वीर
चौक सराफा एसोसिएशन के संगठन मंत्री आदीश जैन ने बताया कि अमेरिका व ईरान के बीच तनाव के चलते 24 घंटे में ही सोना डेढ़ से दो हजार रुपये महंगा हो चुका है। जिन कारोबारियों ने 38 लाख रुपये प्रति किलो में सोने की डिलीवरी के लिए बुकिंग ली थी, उनको चपत लगी है। यानी बुलियन कारोबारियों को एक किलो सोने पर डेढ़ से दो लाख अधिक चुकाने पड़े।