फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Education minister Gulab Devi meets to teachers who were protesting near her office.

Lucknow News: टीजीटी-पीजीटी के अभ्यर्थियों ने माध्यमिक शिक्षा मंत्री का आवास घेरा, नियुक्ति की मांग की

Mon, 27 Jun 2022 12:36 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 27 Jun 2022 12:36 PM IST
सार

नियुक्ति का इंतजार रहे टीजीटी-पीजीटी के अभ्यर्थियों ने सोमवार को माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी का आवास घेरा। मंत्री ने अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल को अंदर बुलाया और उनकी मांगें सुनकर समाधान का आश्वासन दिया।

 

विज्ञापन
Education minister Gulab Devi meets to teachers who were protesting near her office.
माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने अभ्यर्थियों से बात की। - फोटो : amar ujala

विस्तार

माध्यमिक शिक्षा विभाग के सहायता प्राप्त विद्यालयों में नियुक्ति का इंतजार कर रहे 2016 और 2021 के टीजीटी व पीजीटी के अभ्यर्थियों ने सोमवार को माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी के आवास का घेराव किया। जानकारी पर मंत्री खुद बाहर आईं और अभ्यर्थियों से बात की।

विज्ञापन


उन्होंने पांच अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल को अपने आवास के अंदर बुलाया और उनकी मांगी सुनी। अभ्यर्थियों ने उनसे माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के द्वारा काउंसलिंग कराकर नियुक्ति दिलाने की मांग की जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया।
विज्ञापन


अभ्यर्थी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड द्वारा काउंसलिंग कराकर नियुक्ति दिलाने की मांग कर रहे थे। अभ्यर्थियों ने पहले डिप्टी सीएम बृजेश पाठक से उनके आवास पर मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभ्यर्थियों ने बताया कि वेटिंग लिस्ट वाले अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने में बहुत देरी की जा रही है। नियुक्ति और काउंसलिंग की प्रक्रिया जिला विद्यालय निरीक्षक पर छोड़ दी गई है। जिस वजह से देरी हो रही है और गड़बड़ी की भी आशंका है।


अभ्यर्थियों ने मांग की कि माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड द्वारा वेटिंग लिस्ट के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग कराई जाए ताकि जल्द उन्हें सहायता प्राप्त विद्यालयों में तैनाती मिल सके। बृजेश पाठक ने उनकी मांग को सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed