फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ED will take Irfan Solanki on remand.

UP: सपा विधायक इरफान सोलंकी को ईडी रिमांड पर लेगा, सोशल मीडिया से मिलीं कई जानकारियां

Sat, 09 Mar 2024 12:29 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 09 Mar 2024 12:29 AM IST
सार

इरफान सोलंकी का बिल्डर शौकत और हाजी वसी से आमना-सामना कराया जाएगा। कानपुर के बाहरी इलाके में दोनों बिल्डर के साथ मिलकर 50 बीघा जमीन खरीदी थी।

विज्ञापन
ED will take Irfan Solanki on remand.
इरफान सोलंकी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जल्द ही महराजगंज जेल में बंद कानपुर की सीसामऊ सीट से सपा विधायक इरफान सोलंकी को रिमांड पर लेगा। इसके बाद इरफान का आमना-सामना उसके करीबी बिल्डर शौकत अली और हाजी वसी से कराया जाएगा। जिससे उनके बीच कारोबारी संबंधों की जानकारी मिल सके।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक इरफान और उसके करीबियों के ठिकानों पर मारे गए छापों में तमाम ऐसी संपत्तियों के दस्तावेज मिले हैं, जिसे उन्होंने मिलकर खरीदा था। इन जमीनों पर कई बड़े प्रोजेक्ट शुरू किए गए लेकिन इरफान के जेल जाने के कारण बीते एक साल से प्रोजेक्ट का काम ठप है। इरफान व उसके दोनों करीबी बिल्डरों ने कानपुर के बाहरी इलाके में 50 बीघा जमीन भी खरीदी है। इसके दस्तावेजों की प्रारंभिक जांच में पता चला कि इन जमीनों को काफी कम कीमत पर खरीदा गया था। ईडी के अधिकारियों को शक है कि किसानों को डरा-धमकाकर ये जमीनें कम कीमत में खरीदी गई हैं। फिलहाल इरफान व उसके करीबियों की बाकी जमीनों व निर्माणाधीन प्रोजेक्ट का आर्किटेक्ट से मूल्यांकन कराकर असली कीमत का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया अकाउंट से मिलीं कई जानकारियां
ईडी ने इरफान व उसके करीबियों पर शिकंजा कसने के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया। जब इनके सोशल मीडिया अकाउंट खंगाले गए तो कई अहम जानकारियां मिलीं। ईडी के अधिकारी कानपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा दी गई संपत्तियों की जानकारी से संतुष्ट नहीं थे, इसलिए छापा मारकर खुद सुबूत जुटाने की योजना बनाई थी। वहीं, विरोध होने की आशंका के मद्देनजर अर्द्धसैनिक बलों को साथ लेकर सुबह पांच बजे छापा मारा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी को लिखेंगे पत्र
इरफान की पत्नी और साले को मुंबई की स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी द्वारा दो फ्लैट आवंटित करने की जांच भी तेज कर दी गई है। ईडी पत्र लिखकर अथॉरिटी से उन दस्तावेजों को मांगने की तैयारी में है, जो फ्लैट खरीदने के वक्त जमा किए गए थे। इससे पता चलेगा कि दोनों ने फ्लैट खरीदने के लिए कितनी आय घोषित की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed