फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ed threw their sights on culprit ias

मंत्री के करीबी आईएएस पर ईडी का शिकंजा

Thu, 24 Apr 2014 03:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Updated Thu, 24 Apr 2014 03:46 AM IST
विज्ञापन
ed threw their sights on culprit ias

एनआरएचएम घोटाले में आकंठ डूबे तत्कालीन बसपा सरकार

विज्ञापन
के मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा की आय से अधिक संपत्ति की जांच कर रही ईडी ने अब उनके खास एक आईएएस पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।


ईडी का मानना है कि पूर्वमंत्री को सरकारी बजट की रकम हड़प करवा कर इसे अलग-अलग तरह से निवेश कराने में इस अधिकारी ने अहम भूमिका निभाई। इसी वजह से ईडी ने अफसर की संपत्तियों को भी तलाशना शुरू कर दिया है।

हालांकि अभी तक ईडी को अधिकारी की संपत्तियों के बारे में कोई ठोस जानकारी हाथ नहीं लगी है लेकिन ईडी ने उनके व उनके करीबियों के खातों की पड़ताल शुरू की हुई है।
विज्ञापन


इसी साथ ही उनके खातों में घोटाला अवधि व उसके बाद के कुछ वर्षों में हुई सभी लेनदेन की पड़ताल की जा रही है। इसके लिए ईडी ने संबंधित बैंकों के शाखा प्रबंधकों से ब्यौरा जुटा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में ईडी ने एनआरएचएम घोटाले की जांच के दौरान सीबीआई द्वारा पूर्व मंत्री, इस अधिकारी व इनके करीबियों के बारे में जो जानकारी जुटाई थी, उसका भी अध्ययन करना शुरू कर दिया है।


ईडी ने सीबीआई द्वारा दोनों के खिलाफ लगाई चार्जशीट का ब्यौरा भी हासिल किया है। सूत्रों का कहना है कि जहां पूर्व मंत्री की संपत्तियों की लखनऊ समेत अन्य जिलों में तलाश हो रही है।

वहीं इस अधिकारी की संपत्तियों की तलाश में उनके कुछ करीबियों पर भी नजर टिकाई गई है। इनमें दवा और साड़ी कारोबारी के साथ ही एनजीओ संचालक शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed