फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ED raid in SP leader Vinay Shankar Tiwari house in Lucknow.

UP: सपा नेता विनय शंकर तिवारी के आवास समेत 10 ठिकानों पर ईडी का छापा, जब्त हो चुकी 72 करोड़ की संपत्ति

Sat, 24 Feb 2024 12:57 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 24 Feb 2024 12:57 AM IST
सार

प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने बैंकों का कर्ज हड़पने के मामले की जांच के तहत कार्रवाई की है। अब तक विनय शंकर तिवारी की 72 करोड़ की संपत्ति जब्त हो चुकी है।

विज्ञापन
ED raid in SP leader Vinay Shankar Tiwari house in Lucknow.
सपा नेता का लखनऊ में एक ठिकाना। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बैंकों का करीब 754 करोड़ हड़पने वाले पूर्व विधायक व सपा के राष्ट्रीय सचिव विनय शंकर तिवारी की कंपनी गंगोत्री इंटरप्राइजेस के 5 शहरों के 10 ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को छापा मारा। लखनऊ के महानगर इलाके में गंगोत्री इंटरप्राइजेस के कार्यालय समेत पांच ठिकानों पर छापा मारा गया है। गोरखपुर में तिवारी के पैतृक आवास, नोएडा स्थित कंपनी के दफ्तर व निदेशक के आवास के साथ अहमदाबाद व गुरुग्राम में भी देर रात तक छानबीन जारी रही।

विज्ञापन


जांच एजेंसी ने इन ठिकानों से बड़ी संख्या में चल-अचल संपत्तियों के दस्तावेज बरामद हुए हैं। फर्जी कंपनियां बनाने के सुबूत भी मिले हैं। ईडी ने बीती 17 नवंबर को तिवारी की कंपनियों की 72.08 करोड़ रुपये कीमत वाली 27 संपत्तियों को जब्त किया था। गंगोत्री इंटरप्राइजेज ने बैंकों के कंसोर्टियम से 1129.44 करोड़ रुपये का कर्ज (सीसी लिमिट) लिया था, जिसमें से 754 करोड़ रुपये वापस नहीं किए। बैंक की शिकायत पर सीबीआई ने गंगोत्री इंटरप्राइजेज और उसकी सहयोगी कंपनियों के निदेशकों, प्रमोटर्स, गारंटर के खिलाफ केस दर्ज किया था। सीबीआई की एफआईआर के आधार पर ईडी ने भी दो वर्ष पूर्व मनी लॉन्डि्रंग का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसके बाद नवंबर 2023 में तिवारी की गोरखपुर, महराजगंज और लखनऊ की संपत्तियां जब्त की थीं।
विज्ञापन


ये है मामला
गंगोत्री इंटरप्राइजेज ने अपने प्रमोटरों, निदेशकों, गारंटरों के साथ मिलकर बैंक ऑफ इंडिया के नेतृत्व वाले सात बैंकों के कंसोर्टियम से 1129.44 करोड़ रुपये की क्रेडिट सुविधाओं का लाभ लिया था। बाद में इस रकम को उन्होंने अन्य कंपनियों में डायवर्ट कर दिया। इससे बैंकों को 754.24 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। इसके बाद कंपनी के बैंक खातों को एनपीए घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह पांच बजे तिवारी के घर पहुंची टीम, 12 घंटे चली कार्रवाई, दस्तावेज ले गई
पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी के बेटे विनय शंकर के गोरखपुर के धर्मशाला स्थित पैतृक आवास पर ईडी की टीम ने शुक्रवार सुबह पांच बजे छापा मारा। टीम ने आवास पर मौजूद हरिशंकर तिवारी के बड़े बेटे भीष्म शंकर से भी पूछताछ की। शाम छह बजे टीम कई दस्तावेज साथ लेकर लौट गई। टीम के जाने के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई पर आक्रोश व्यक्त करते हुए सरकार विरोधी नारे लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed