{"_id":"644c2c27974a353a1e0cb316","slug":"ed-is-also-prepairing-to-file-case-against-sanjay-and-kasif-lucknow-news-c-13-lko1004-207820-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: महाठग संजय शेरपुरिया और एजेंट कासिफ के खिलाफ ईडी भी केस दर्ज करने की तैयारी में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: महाठग संजय शेरपुरिया और एजेंट कासिफ के खिलाफ ईडी भी केस दर्ज करने की तैयारी में
Sat, 29 Apr 2023 03:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 03:03 PM IST
सार
महाठग संजय शेरपुरिया की मुश्किलें बढ़ने वाली है। अब प्रवर्तन निदेशालय भी उसके खिलाफ केस दर्ज करने की तैयारी में है। इसकी कवायदें शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईडी अब संजय राय शेरपुरिया और नोएडा से गिरफ्तार उसके एजेंट कासिफ के खिलाफ केस दर्ज करने की तैयारी में है। इसके लिए नोएडा के सूरजपुर थाने में कासिफ की गिरफ्तारी को लेकर 19 अप्रैल को दर्ज की गई एफआईआर और लखनऊ के विभूतिखंड थाने में संजय राय के खिलाफ तीन दिन पहले दर्ज एफआईआर की प्रमाणित प्रति हासिल करने की कवायद की जा रही है।
सूत्रों की मानें तो ईडी की इंटेलिजेंस यूनिट ने केस दर्ज करने की कवायद शुरू कर दी है।एसटीएफ की गिरफ्त में आए महाठग संजय राय शेरपुरिया के एनजीओ यूथ फॉर रूरल इंटरप्रेन्योर फाउंडेशन का बैंक खाता छह करोड़ का ट्रांजेक्शन होने के बाद जनवरी में सीज कर दिया गया था।
ये भी पढ़ें - सड़क पर आई भाजपा सांसद रमापति राम त्रिपाठी और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की सियासत, रिपोर्ट मांगी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी निकाय चुनाव: सपा सरकार के काम बताकर वोट मांगेंगे अखिलेश यादव, पार्टी ने बनाई रणनीति
वेव सिटी में गौरव डालमिया के 111.26 करोड़ रुपये निवेश करने के बाद जब उसे मुनाफा जोड़कर तीन गुना रकम लौटाई गई तो ये मामला ईडी की नजरों में आ गया। उल्लेखनीय है कि प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के नाम पर इस रकम का निवेश करने के कुछ माह के भीतर वेव सिटी के दामों में तीन गुना से अधिक बढ़ोतरी हो गई थी।
वेव सिटी में गौरव डालमिया की रकम विदेश से निवेश होने की जानकारी जांच एजेंसियों ने ईडी को दी थी। ईडी मुख्यालय ने वर्ष 2021 में फेमा (विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।
बाद में इस जांच को लखनऊ स्थित ईडी के जोनल मुख्यालय में स्थानांतरित कर दिया गया। बेहद हाईप्रोफाइल इस केस में ईडी की टीमों ने बीते जनवरी में नोएडा, लखनऊ, मुरादाबाद समेत आरोपियों के कई ठिकानों पर छापे भी डाले थे।
आरोपियों के ठिकानों से पुख्ता सुबूत मिलने के बाद ईडी के लखनऊ स्थित जोनल कार्यालय में प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत केस भी दर्ज किया था।
जांच में संजय राय शेरपुरिया के एनजीओ में गौरव डालमिया द्वारा छह करोड़ रुपये भेजे जाने की पुष्टि होने पर खाता सीज कर दिया गया था। आशंका जताई गई थी कि वेव सिटी और गौरव डालमिया का ईडी में दर्ज केस को खत्म कराने के लिए ये रकम एनजीओ के खाते में भेजी गई थी।