{"_id":"67d8893fd2ef48ccb90ee6aa","slug":"echo-testing-facility-will-start-soon-in-lokbandhu-hospital-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1118950-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लोकबंधु अस्पताल में जल्द शुरू होगी ईको जांच की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लोकबंधु अस्पताल में जल्द शुरू होगी ईको जांच की सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। लोकबंधु अस्पताल में भी अब जल्द ही ईको जांच की सुविधा शुरू होगी। इससे अस्पताल में इलाज करा रहे हृदय रोगियों की जांच आसान होगी। अभी तक सिर्फ सिविल अस्पताल में ही ईको जांच की सुविधा उपलब्ध है। हालांकि, यहां इलाज के लिए मरीजों को लंबी लाइन लगानी पड़ती है।
इंडिया पेस्टिसाइड्स लिमिटेड के निदेशक विश्वास स्वरूप अग्रवाल ने सोमवार को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के आवास पर लोकबंधु अस्पताल के लिए ईको प्रोब मशीन दी। उप मुख्यमंत्री और महापौर सुषमा खर्कवाल ने आभार जताया।
अस्पताल चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि ईको जांच शुरू होने से लोकबंधु में आने वाले हृदय रोगियों को राहत मिलेगी। निजी केंद्रों पर इस जांच के लिए मरीजों को ढाई से तीन हजार रुपये का भुगतान करना पड़ता था। अब अस्पताल में यह जांच निशुल्क होगी। पीजीआई में प्रशिक्षण प्राप्त कर कुशल चिकित्सक के जरिये सुविधा को शुरू कर दिया जाएगा।