फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ec sends notice to sp and bjp

उल्लंघन जारी, ECI ने भेजा नोटिस

Mon, 21 Apr 2014 12:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 21 Apr 2014 12:19 PM IST
विज्ञापन
ec sends notice to sp and bjp

प्रत्याशी से लेकर पार्टियां तक सभी चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में अब भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह और सपा प्रत्याशी मित्रसेन यादव को जिला प्रशासन ने नोटिस भेजी है।

विज्ञापन


प्रशासन ने इसका जवाब मांगा है। आरोप है कि प्रत्याशियों नामांकन जूलूस में प्रशासन की अनुमति से ज्यादा वाहन चल रहे थे।
 
लोकसभा चुनाव में नामांकन के लिए भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह ने रोड शो निकाला था। इसमें पार्टी के नेताओं के साथ ही समर्थकों की बड़ी भीड़ और कई वाहन भी शामिल बताए गए थे।

विज्ञापन


इसी  तरह सपा प्रत्याशी मित्रसेन यादव ने रोड शो निकालकर दोबारा नामांकन किया था। इसमें सूबे के मंत्री अवधेश प्रसाद, तेज नरायन पांडेय पवन सहित पार्टी के कई धुरंधर मौजूद थे। इसमें भी वाहनों का काफिला लंबा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने कराई वीडियोग्राफी

ec sends notice to sp and bjp

प्रशासन ने इन जुलूसों की वीडियोग्राफी कराई थी। वीडियोग्राफी के अवलोकन के बाद यह फैसला लिया गया।
 
दोनों दलों को नोटिस भेजकर इसका जवाब मांगा गया है। कांग्रेस को प्रशासन की ओर से पहले ही एक नोटिस दी जा चुका है।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन व चुनाव आदि में जुलूस आदि के प्रभारी एके सिंह ने बताया कि भाजपा और सपा प्रत्याशियों ने नामांकन जुलूस के लिए जितने वाहनों की अनुमति ली थी।

उससे कहीं ज्यादा वाहन उनके जुलूस में शामिल थे। कराई गई वीडियोग्राफी के अवलोकन से यह बात साफ हो गई है। इसलिए दोनों प्रत्याशियों को नोटिस भेजी गई है।

शाह आजम पर लगा था प्रतिबंध

ec sends notice to sp and bjp

इसके पहले चुनाव आयोग ने भड़काऊ भाषण देने के कारण उत्तर प्रदेश में भाजपा के प्रभारी अमित शाह और समाजवादी पार्टी के कैबिनेट मंत्री आजम खां पर प्रतिबंध लगा दिया था।

आजम ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि कारगिल युद्घ मुस्लिम सैनिकों की वजह से जीता जा सका था।

इसके अलावा उन्होने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को 'कुत्ते का बच्चा' भी कहा था।

जिसके बाद मोदी ने एक कार्यक्रम में पलटवार करते हुए कहा था कि कुत्ता सबसे वफादार जीव है।

आजम को नहीं मिली राहत

ec sends notice to sp and bjp

चुनाव आयोग ने माफी मांग लेने के कारण अमित शाह पर चुनाव प्रचार करने का लगा प्रतिबंध हटा लिया था।

वहीं आजम खां ने माफी मांगने से इनकार किया और चुनाव आयोग के खिलाफ सु्प्रीम कोर्ट जाने की भी धमकी दी थी।

इस मामले पर मुख्य चुनाव आयुक्त वी एस संपत ने जवाब देते हुए कहा था कि यह आजम पर निर्भर करता है कि वह राहत चाहते हैं या नहीं।

संपत के अनुसार चुनाव आयोग किसी की शर्ते मानने के लिए बाध्य नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed