फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Easy employment path with studying in BBAU

Lucknow News: बीबीएयू में पढ़ाई के साथ आसान होगी रोजगार की राह

Sat, 03 May 2025 02:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Easy employment path with studying in BBAU
लखनऊ। बाबासाहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में नए सत्र से पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों की रोजगार की राह भी आसान होगी। इनकी कॅरिअर कांउसिलिंग को प्रभावी बनाने के साथ कैंपस प्लेसमेंट को बढ़ावा दिया जाएगा।
विज्ञापन




कॅरिअर संबंधी परामर्श के लिए विशेषज्ञ विश्वविद्यालय में बुलाए जाएंगे। इस दौरान विद्यार्थियों के रोजगार संबंधी जिज्ञासाओं को शांत किया जाएगा।

विश्वविद्यालय में कुलपति का चार्ज संभालने के बाद प्रो. राजकुमार मित्तल ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ रोजगार से जोड़ने की कार्ययोजना तैयार की है। इसका लाभ विवि के अमेठी कैंपस के विद्यार्थियों को भी मिलेगा। अधिकारियों के मुताबिक विश्वविद्यालय में काफी संख्या में ऐसे भी छात्र हैं, जिन्हें रोजगार की जरूरत रहती है। इसे ध्यान में रखते हुए योजना पर काम हो रहा है।
विज्ञापन




ग्रेडिंग के हिसाब से कंपनियों को निमंत्रण



छात्रों को अच्छी कंपनियों में रोजगार मिल सके, इसके लिए ग्रेडिंग के अनुसार कंपनियों को निमंत्रण भेजा जाएगा। रोजगार की चाह रखने वाले विद्यार्थियों का डाटा भी तैयार किया जाएगा, ताकि उनका प्लेसमेंट कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed