{"_id":"db16a166988ce025e2ce2addfabfc4b4","slug":"earthquake-in-lucknow-hindi-news-rm","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूकंप आते ही सक्रिय हुए सीएम, किया बड़ा ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूकंप आते ही सक्रिय हुए सीएम, किया बड़ा ऐलान
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 25 Apr 2015 08:00 PM IST
विज्ञापन
शनिवार को दोपहर 11 बजकर 45 मिनट पर लखनऊ और उसके आसापास भूकंप के झटके आए। भूकंप के झटकों से बदहवासी की हालत बन गई। इन तेज झटकों के कुछ देर बाद फिर से हल्के झटके महसूस किए गए।
विज्ञापन
सुबह 11.45 के आसपास लोगों को कुछ हिलना-डुलना महसूस हुआ। बाद में लोगों को यह लगा कि यह झटके भूकंप के हैं। भूकंप का एहसास होते ही लोग घरों से बाहर निकल कर आ गए।
विज्ञापन
भूकंप का केंद्र नेपाल बताया जा रहा है। सूचना के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर नेपाल में भूकंप की यह तीव्रता करीब 7 से ज्यादा आंकी गई है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अभी कुछ हल्के झटके महसूस किए जा सकते हैं लेकिन घबराने की जरूरत नहीं बस सावधानी बरतें।
विज्ञापन
सूचना के मुताबिक बाराबंकी में छज्जा गिरने से एक महिला और दो बच्चे के मरने की सूचना है। वहीं तीन लोग घायल हुए हैं। वहीं गोरखपुर में भी दीवार गिरने से एक बच्ची के मरने की सूचना है।
भूकंप के झटकों से सबसे ज्यादा प्रभावित वो इलाके दिखे जहां पर अपार्टमेंट स्टाईल में ऊंची-ऊंची इमारते हैं। लखनऊ की कई पुरानी इमारतों में दरारें आ गईं।
देखते ही देखते अपार्टमेंट के सामने की सड़के चौराहों में तब्दील हो गई। घर में जो जिस हालत में था वह उसी हालत में निकल आया।
खबरों के अनुसार भूकंप के ये झटके पूरे उत्तर भारत में महसूस किए गए। सीएम अखिलेश यादव ने स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी करने के तुरंत आदेश दिए। सीएम ने भूकंप में मरने वालों को 5 लाख रुपए देने की घोषणा की साथ कहा कि घायलों को 20-20 हजार रुपए की मदद दी जाएगी।