{"_id":"698a469789415f905d0af8ec","slug":"earphones-were-in-the-ears-life-was-lost-lucknow-news-c-13-lko1070-1597756-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कान में लगा था इयरफोन, चली गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कान में लगा था इयरफोन, चली गई जान
Tue, 10 Feb 2026 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 10 Feb 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
बख्शी का तालाब। सैरपुर क्षेत्र में सेवा हॉस्पिटल पेट्रोल पंप के पीछे रेलवे लाइन पर युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। उसकी पहचान जानकीपुरम के मुस्लिमनगर निवासी आजम (20) के रूप में हुई है।
थाना प्रभारी सैरपुर मनोज कुमार कोरी ने बताया कि पेशे से टेंपो चालक आजम रविवार की दोपहर कान में इयरफोन लगाकर ट्रेन की पटरी पर टहलते हुए किसी से बात कर रहा था। इसी दौरान पीछे से ट्रेन आ गई। आसपास के लोगों ने शोर मचाया, लेकिन इयरफोन लगे होने के कारण वह शोर नहीं सुन सका। इतने में ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराने के बाद सोमवार को शव परिजनों के हवाले कर दिया है।