Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Earlier, there was a fear of unrest; now, there is an atmosphere of celebration: Yogi

पहले था उपद्रव का डर, अब है उत्सव का माहौल : योगी

Mon, 16 Nov 2026 02:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Earlier, there was a fear of unrest; now, there is an atmosphere of celebration: Yogi
सूर्य को अर्घ्य देते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। साथ में मौजूद महा
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में त्योहारों के दौरान उपद्रव का माहौल रहता था। सरकार कानों में तेल डालकर बैठ जाती थी। घाटों पर न सफाई होती थी और न ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा व आवागमन के पर्याप्त इंतजाम रहते थे। अब प्रदेश में धनतेरस, दिवाली और भाई दूज से लेकर छठ महापर्व तक उत्सव का माहौल है। यह उपद्रव से उत्सव तक नए भारत की यात्रा है।
विज्ञापन


लक्ष्मण मेला घाट पर रविवार को छठ महापर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में त्योहारों के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। त्योहारों पर घर जाने वाले लोगों के लिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है। घाटों की सफाई के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। आज कोई भी मां-बहनों की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं कर सकता।
विज्ञापन


सपा सांसद की टिप्पणी पर किया पलटवार
मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के एक सांसद ने दुर्गा पूजा, छठ पर्व और कांवड़ यात्रा को लेकर क्या टिप्पणी की थी, यह सभी जानते हैं। उन्होंने कहा कि इन लोगों को छठ महापर्व में भेदभाव और दुर्गा पूजा व कांवड़ यात्रा में पाखंड दिखाई देता है। ऐसे लोग समाज और संस्कृति के दुश्मन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ में 20 लाख, गोरखपुर में 16 लाख श्रद्धालु हुए शामिल

मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ महापर्व के लिए पूरे प्रदेश में उत्साह है। चार दिन पहले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली गई थी। उन्हें बताया गया कि लखनऊ में करीब 20 लाख और गोरखपुर में 16 लाख श्रद्धालु छठ पूजा में शामिल हुए। अन्य जिलों में भी लाखों लोगों ने पर्व मनाया। छठ पूजा के आयोजन में 200 से अधिक कलाकार प्रस्तुतियां दे रहे हैं।


विरासत पर गर्व करने का मिल रहा अवसर
योगी ने कहा कि 2017 से पहले त्योहारों पर उपद्रव की घटनाएं होती थीं और कलाकार भी कार्यक्रमों में आने से घबराते थे। आज प्रदेश में सुरक्षा और विकास के साथ लोगों को अपनी विरासत पर गर्व करने का अवसर मिल रहा है। पूर्वांचल और बिहार से आए लाखों लोगों ने अपनी मेहनत और उद्यम से लखनऊ को अपना घर बनाया है। छठ महापर्व केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने भोजपुरी में श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया और लोक गायिका शारदा सिन्हा को याद किया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, एमएलसी पवन सिंह चौहान, लोकगायिका मालिनी अवस्थी और भोजपुरी समाज के प्रभुनाथ राय समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed