फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Earlier public interaction with Prime Minister was considered rare: Smriti

पहले दुर्लभ माना जाता था प्रधानमंत्री के साथ जनता का संवाद : स्मृति

Sun, 30 Apr 2023 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 30 Apr 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Earlier public interaction with Prime Minister was considered rare: Smriti
रायबरेली। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम आज एक अनोखा इतिहास बन चुका है। प्रधान सेवक को उन नागरिकों के साथ संवाद देख रहे हैं, जिनके साथ प्रधानमंत्री का संवाद कभी दुर्लभ माना जाता था। मन की बात कार्यक्रम में सबसे पहले पीएम ने नारी सशक्तीकरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का जिक्र किया, जो बताता है कि वह महिलाओं और बेटियों को तरक्की के लिए कितने गंभीर हैं। यह बातें उन्होंने रविवार को नगर पंचायत परशदेपुर के माता मिढ़ुरिन देवी मंदिर के पास मन की बात कार्यक्रम 100 वां एपिसोड सुनने के दौरान कही।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मन की बात को ऐतिहासिक बनाने के लिए देश में जगह-जगह लाइव प्रसारण कराया गया। प्रधानमंत्री ने 100वें कार्यक्रम की शुरुआत महिला सशक्तीकरण से की, जिसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देती हूं। कार्यक्रम के दौरान स्मृति ईरानी ने महिलाओं से मुलाकात की और उनका हालचाल पूछा। इसके बाद नगर पंचायत परशदेपुर कस्बे के माता मिढ़ुरिन देवी धाम पहुंचकर माथा टेका। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि विजय गुप्ता, सलोन विधायक अशोक कोरी, ओम प्रकाश मौर्य, अखिलेश सिंह, राजकुमार द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन

परशदेपुर। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मन की बात कार्यक्रम के बाद रायबरेली और अमेठी जिले के नगर निकाय चुनाव के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के साथ मीटिंग की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने सभी को चुनाव जीतने का मूलमंत्र दिया। ईरानी ने कहा कि रायबरेली और अमेठी में निकाय चुनाव में भाजपा सभी सीटेंं जीतेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
स्मृति ईरानी के सामने टिकट न दिए जाने का मुद्दा उठा
सलोन। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सलोन स्थित गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका। इस दौरान एक महिला ने केंद्रीय मंत्री से शिकायत किया कि निकाय चुनाव में उसके बेटे को टिकट नहीं दिया गया। इस पर स्मृति ईरानी ने कहा कि वह स्वयं कोई राजनीतिक घराने से ताल्लुक नहीं रखती, लेकिन कठिन परिश्रम और मेहनत के बल पर उन्हें यह मुकाम हासिल हुआ है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें अमेठी से टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा था। टिकट ना मिल पाने पर कार्यकर्ता को हताश नहीं होना चाहिए। समय आने पर कार्यकर्ता को उसके मेहनत का परिणाम अवश्य मिलेगा। केंद्रीय मंत्री ने सलोन नगर पंचायत के औना सदरा पहुंचकर नगर निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को जिताने का जनता से आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed