Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   E rickshaw driver's intention spoiled after seeing iPhone, robbery of girl

Lucknow News: आईफोन देखकर बिगड़ी ई रिक्शा चालक की नियत, युवती से लूटपाट

Mon, 03 Mar 2025 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 03 Mar 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
E rickshaw driver's intention spoiled after seeing iPhone, robbery of girl
आईफोन देखकर बिगड़ी ई रिक्शा चालक की नियत, युवती से लूटपाट
लखनऊ। युवती के हाथ में आईफोन देखकर ई रिक्शा चालक की नियत बिगड़ गई। अमीनाबाद से खरीदारी कर गोमतीनगर जा रही युवती से आरोपी ने लूटपाट की। विरोध पर छेड़छाड़ और मारपीट की। आरोपी ने बैग लूट लिया और युवती को धक्का देकर भाग गया। आलमबाग पुलिस ने केस दर्ज करते हुए फुटेज की मदद से ई रिक्शा चालक लखीमपुर खीरी ईशानगर निवासी नदीम अहमद को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि युवती शनिवार रात अमीनाबाद खरीदारी करने गई थी। वहां से लौटते वक्त उन्होंने गोमतीनगर के लिए ई रिक्शा बुक किया था। ई रिक्शा चालक नदीम अमीनाबाद से चारबाग पहुंचा और गोमतीनगर जाने के बजाए लोको चौराहे की तरफ चला गया। सुनसान जगह पर उसने युवती से बैग लूटने की कोशिश की।
विज्ञापन


विरोध पर आरोपी ने पीड़िता के साथ मारपीट करते हुए छेड़छाड़ की। उनका बैग छीन लिया और ई रिक्शा से धक्का देकर भाग निकला। घटना के बाद युवती ने स्थानीय लोगों से मदद ली और आलमबाग थाने पहुंचकर लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


50 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले तब मिला सुराग
डीसीपी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को सीसीटीवी कैमरे चेक करने के लिए लगाया गया। आलमबाग पुलिस ने पूरे रूट पर लगे करीब 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो आरोपी को सुराग मिला। इसके बाद आरोपी ई रिक्शा चालक नदीम को रविवार को देवीखेड़ा रोड से गिरफ्तार कर लिया गया। युवती से लूटे गए दो मोबाइल फोन, 1200 रुपये और अन्य सामान मिला है। घटना में इस्तेमाल ई रिक्शा भी बरामद कर लिया है।


आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस

पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने बताया कि युवती के हाथ में आईफोन 15 प्रो देखकर उसकी नियत खराब हो गई थी। उसको लगा कि युवती अच्छे घर की है और उसके बैग में काफी रुपये व अन्य सामान होगा। लालच में आकर उसने लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। पकड़ा गया आरोपी मौजूदा समय में कैसरबाग बस अड्डे के पास रहता है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास के बारे में पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed