फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   E-rickshaw driver Rahul was murdered in Krishnanagar area for revenge, two arrested

Lucknow News: कृष्णानगर इलाके में बदला लेने के लिए की गई थी ई रिक्शा चालक राहुल की हत्या, दो गिरफ्तार

Fri, 13 Jun 2025 02:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw driver Rahul was murdered in Krishnanagar area for revenge, two arrested
लखनऊ। कृष्णानगर इलाके में रहने वाले ई रिक्शा चालक राहुल साहू (24) की सिर पर चोट पहुंचाकर हत्या की गई थी। इस बात का खुलासा बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। पुलिस ने नामजद दो आरोपियों सूरज रावत और सूरज गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस को जांच में पता चला है कि आरोपियों ने बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया था। नामजद आरोपी गुलशन यादव और लवकुश यादव की भूमिका की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

एसीपी कृष्णानगर विकास पांडेय के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी कृष्णानगर के अलीनगर सुनहरा निवासी सूरज रावत ने बताया कि दो जून को शादी समारोह में मारपीट के दौरान राहुल ने उसको थप्पड़ मार दिया था। इस घटना के बाद से उसने साथी केसरीखेड़ा निवासी सूरज गुप्ता के साथ मिलकर राहुल की हत्या की साजिश रची। आरोपियों ने बताया कि 8 जून को सूरज गुप्ता राहुल के घर पहुंचा और शराब पार्टी के बहाने बुलाकर ई रिक्शे से रामदासखेड़ा ले गया। वहां पर पहले से सूरज रावत मौजूद था। सूरज रावत की पिटाई और सूरज रावत के दोस्त गुलशन की बहन से प्रेम विवाह से नाराज होकर आरोपियों ने राहुल के सिर पर डंडे से वार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी शव को सरोजनीनगर के पिपरसंड के जंगल ले गए और एक नाले में शव को फेंक कर मिट्टी डाल दी। एसीपी ने बताया कि आरोपी सूरज गुप्ता ई रिक्शा चालक है और सूरज रावत मजदूरी करता है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से घटना में प्रयोग ई रिक्शा, बाइक, एक मोबाइल और डंडा बरामद किया है। एसीपी का कहना है कि केस में नामजद आरोपी राहुल के साले गुलशन और लवकुश की भूमिका की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed