{"_id":"6a7ce2f7049900c5de09f1ed","slug":"e-rickshaw-crashes-into-truck-five-injured-lucknow-news-c-13-lko1070-1872738-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: डाले में घुसा ई रिक्शा, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: डाले में घुसा ई रिक्शा, पांच घायल
विज्ञापन
लखनऊ। पारा के तिकुनिया स्थित एक होटल के सामने बुधवार दोपहर तेज रफ्तार ई रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े डाला में पीछे से जा घुसा। हादसे में ई रिक्शा चालक समेत पांच लोग घायल हो गए और ई-रिक्शा भी क्षतिग्रस्त हो गया।
इंस्पेक्टर पारा सुरेश सिंह के मुताबिक, बुधवार दोपहर करीब दो बजे ई रिक्शा होटल के सामने से गुजर रहा था। इसी दौरान चालक काकोरी के नकटौरा गांव निवासी तहजीब नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे खड़े डाले में पीछे से जा टकराया। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सवारियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। हादसे में हरदोई के संडीला, बालामऊ निवासी धर्मपाल तथा बघौली निवासी रमेश, उनकी पत्नी रानी और एक अन्य युवती घायल हो गए। सभी घायलों को रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें छुट्टी दे दी।