फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dussehra today: Mother bid farewell after playing vermilion, Ravan Dahan will take place today, traffic system

दशहरा आज: सिंदूर खेलने के बाद हुई मां की विदाई, आज होगा रावण दहन, बदली रहेगी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था

Sat, 12 Oct 2024 08:22 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 12 Oct 2024 08:22 AM IST
सार

Dussehra today: दशहरा आज मनाया जा रहा है। इसके पहले शुक्रवार को दुर्गा पूजा पंडालों पर सिंदूर खेला गया। शाम को सौ से ज्यादा जगहों पर रावण दहन किया जाएगा। 

विज्ञापन
Dussehra today: Mother bid farewell after playing vermilion, Ravan Dahan will take place today, traffic system
सिंदूर खेलने के बाद हुई मां की विदाई - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 राजधानी में शुक्रवार को महाअष्टमी और महानवमी एक साथ मनाई गई। संधि पूजा भी सम्पन्न हो गई। रविवार को सिंदूर खेला के साथ मां की विदाई होगी। रामकृष्ण मठ में कन्या पूजन की परंपरा को विधि-विधान के साथ सम्पन्न किया गया। घर-मंदिर-अपार्टमेंट में देवी स्वरूप कन्याओं का पूजन हुआ। दही-जलेबी-पूड़ी-हलवा-चना खिलाकर व उपहार देकर विदा किया गया। वहीं, पंडालों में सुबह 6:24 बजे से 7:12 बजे तक संधि पूजा की गई। देर शाम सांस्कृतिक संध्या, डांडिया और धुनुचि नृत्य की प्रस्तुतियों से त्योहार की रौनक और बढ़ गई।

विज्ञापन


108 कमल पुष्प व दीयों से देवी की अराधना
अष्टमी तिथि समाप्त होने से 24 मिनट पहले से नवमी तिथि शुरू होेने के 24 मिनट बाद तक की जाने वाली पूजा संधि पूजा कहलाती है। कुल 48 मिनट की पूजा में मां के चामुंडा स्वरूप की आराधना होती है। पंडालों में संधि काल में 108 कमल पुष्प और 108 दीपक जलाकर पूजा करने का प्रावधान है। कहते हैं कि संधि काल में शक्ति जागृत होती है।
विज्ञापन


शिशु गृह में बच्चों को कराया भोज
बाल आयोग व सामाजिक संगठनों की ओर से प्राग नारायण रोड स्थित शिशु गृह में नवरात्र पर 70 बच्चों को भोज कराया गया। इनमें 45 लड़कियां थी। इस मौके पर बाल आयोग की सदस्य डॉ. शुचिता चतुर्वेदी, नीलम मिश्रा, संगीता शर्मा मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिमा विसर्जन को लेकर बदला रहेगा यातायात

Dussehra today: Mother bid farewell after playing vermilion, Ravan Dahan will take place today, traffic system
दशहरा - फोटो : freepik

 प्रतिमा विसर्जन को लेकर शनिवार व रविवार को सुबह आठ बजे से कई इलाकों में यातायात परिवर्तित रहेगा। डायवर्जन वाले मार्ग पर वाहनों का दबाव रहेगा। ऐसे में लोग वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं।

- अयोध्या की ओर से कैसरबाग जाने वाली रोडवेज बसों को जीटीआई से गोमतीनगर की तरफ मोड़ दिया जाएगा। यहां से वे समता मूलक, गांधी सेतु, पीएनटी, संकल्प वाटिका, चिरैयाझील, क्लार्क अवध के पीछे से सीडीआरआई होते हुए कैसरबाग आ-जा सकेंगी।
- सीतापुर रोड से कैसरबाग आने वाली बसें मड़ियांव, पुरनियां, डालीगंज क्रॉसिंग, शाहमीना, डालीगंज पुल, सीडीआरआई होकर कैसरबाग जाएंगी। वापसी में बलरामपुर ढाल, शहीद स्मारक होकर निकलेंगी।
- चौक, शाहमीना तिराहा, डालीगंज पुल, कैसरबाग की ओर से आने वाला सामान्य यातायात क्लार्क अवध तिराहे से सीधे सुभाष चौराहा होकर नहीं जा सकेगा। यह क्लार्क अवध तिराहे से चिरैयाझील, सहारागंज या संकल्प वाटिका होकर जा सकेगा।
- डालीगंज पुल इक्का तांगा स्टैंड से आने वाला यातायात गोमती बंधा होकर झूलेलाल पार्क की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात गोमती पुल पार कर डालीगंज पुल या आईटी चौराहा की ओर से जा सकेगा।
- टेलीफोन एक्सचेंज चौराहा से मकबरा रोड की ओर से यातायात परिवर्तन चौक की ओर नहीं जा सकेगा। यह कैसरबाग बस अड्डा, क्लार्क अवध, चिरैयाझील होकर जाएगा।
- निरालानगर की ओर से आने वाला यातायात आईटी चौराहा से विश्वविद्यालय मार्ग, हनुमान सेतु होते हुए सुभाष चौराहा की ओर नहीं जा सकेगा। यह आईटी चौराहा से बाएं, दाएं मुड़कर समथर पेट्रोल पंप होकर निशातगंज, डालीगंज पुल से जा सकेगा।
- हजरतगंज चौराहा व परिवर्तन चौक की ओर से आने वाला यातायात सुभाष चौराहा से हनुमान सेतु होकर आईटी चौराहा की ओर नहीं जा सकेगा। यह मकबरा रोड, टेलीफोन एक्सचेन्ज, सीडीआरआई, डालीगंज पुल या क्लार्क अवध होकर जा सकेगा।
- हनुमान सेतु नदवा बंधा तिराहे से नदवा बंधा रोड झूलेलाल पार्क की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। यह आईटी चौराहा होकर जा सकेगा।
- महाराणा प्रताप चौराहे से हिवेट रोड बंगाली क्लब की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। यह बर्लिंग्टन या बांस मंडी चौराहा होकर जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed