फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   During the inspection of SDM, flaws were found in CHC

Lucknow News: एसडीएम के निरीक्षण में सीएचसी में मिलीं खामियां

Tue, 29 Jul 2025 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
During the inspection of SDM, flaws were found in CHC
सीएचसी में जांच करने पहुंचे एसडीएम।
नगराम। उपजिलाधिकारी मोहनलालगंज पवन पटेल ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगराम का निरीक्षण किया। इस दाैरान सीएचसी में कई गड़बड़ियां मिलीं। शौचालय तक साफ नहीं थे। एसडीएम ने इस पर नाराजगी जताई और सीएचसी प्रभारी को व्यवस्थाएं ठीक रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मरीजों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं को परखने के लिए एसडीएम दोपहर करीब एक बजे सीएचसी पहुंचे। उन्होंने ओपीडी, पैथोलॉजी, लेबर कक्ष, दवा काउंटर की जांच की। सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजेश मौके पर नहीं मिले। पूछने पर उनके मीटिंग में होने की बात बताई गई।
विज्ञापन

अस्पताल के लेबर रूम में वाॅशरूम भी ठीक नहीं था। अस्पताल में सफाई न होने पर एसडीएम ने नाराजगी जताई। इस दौरान उन्होंने अपनी बीपी व शुगर की जांच भी कराई। मरीजों को प्रतिदिन नाश्ता व भोजन के विषय में पूछताछ की तो किचन ही बंद मिला। एसडीएम ने किचन खुलवाकर राशन की जांच की। वहां पर्याप्त सामग्री भी नहीं थी। टाॅयलेट में गंदगी के साथ ही पानी की सप्लाई बंद मिली। बाथरूम में ताला लगा मिला। ओपीडी में करीब एक बजे तक 139 मरीजों का पंजीकरण मिला। एसडीएम ने अधीक्षक को व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed