फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Duplicate Salman Khan absconding, was making video for Instagram on railway track

डुप्लीकेट सलमान खान फरार : आरपीएफ ने दी दबिश, रेलवे ट्रैक पर इंस्टाग्राम के लिए बना रहा था वीडियो

Wed, 24 Aug 2022 06:07 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 24 Aug 2022 06:07 PM IST
सार

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के आरपीएफ कमांडेंट चंद्रमोहन मिश्र ने बताया कि आजम अली अंसारी उर्फ डुप्लीकेट सलमान खान के खिलाफ आरपीएफ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश जारी है।

विज्ञापन
Duplicate Salman Khan absconding, was making video for Instagram on railway track
डुप्लीकेट सलमान खान - फोटो : amar ujala

विस्तार

डुप्लीकेट सलमान खान के नाम से पहचाने जाने वाले आजम अली अंसारी की तलाश में आरपीएफ ने बुधवार को दबिश दी। वह फरार चल रहा है। मुकदमा दर्ज करने के बाद आरपीएफ की टीम उसे खोजने में लगा दी गई है। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन


दरअसल, गत दिवस आजम अली अंसारी ने सोशल मीडिया के लिए लखनऊ सिटी स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर ‘तेरे नाम’ मूवी के ‘तेरे नाम हमने किया है...’ गाने पर वीडियो बनाया। जिसमें वह बगैर शर्ट केनजर आ रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लखनऊ सिटी आरपीएफ सक्रिय हो गई। आरपीएफ प्रशासन ने आजम अली अंसारी के खिलाफ आरपीएफ एक्ट की 147, 145 व 167 धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

 

आजम अली अंसारी अभी फरार चल रहा है। उसकी तलाश में आरपीएफ की टीम ने बुधवार को चौक के कई इलाकों में दबिश दी। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के आरपीएफ कमांडेंट चंद्रमोहन मिश्र ने बताया कि आजम अली अंसारी उर्फ डुप्लीकेट सलमान खान के खिलाफ आरपीएफ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश जारी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रेलवे ट्रैक संवेदनशील जगह होती है। उस पर या उसके इर्दगिर्द इस तरह की हरकतें कानून का उल्लंघन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

लोगों से अपील की जा रही है कि रेलवे ट्रैक पर ऐसे कृत्य न करें, जो आरपीएफ एक्ट के खिलाफ हों। बता दें कि इससे पूर्व भी डुप्लीकेट सलमान खान के खिलाफ ठाकुरगंज में मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है। गत आठ मई को उसकेविरुद्ध मामला दर्ज कराया गया था। वह घंटाघर पर बगैर शर्ट के वीडियो को शूट कर रहा था। जिसका वीडियो वायरल होने के बाद मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed