फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Duplicate register of 2015 missing from Sadar Tehsil

Lucknow News: सदर तहसील से 2015 का नकल रजिस्टर गायब

Wed, 20 Nov 2024 03:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Duplicate register of 2015 missing from Sadar Tehsil

विज्ञापन
सूरज शुक्ला

लखनऊ। सदर तहसील से 2015 का नकल सवाल रजिस्टर गायब हो गया है। अफसरों को इसकी जानकारी कई महीने पहले हो चुकी है, लेकिन वे मामला दबाए बैठे हैं। न किसी पर कार्रवाई हुई और न ही एफआईआर कराई गई। जिम्मेदार सवालों पर विभागीय जांच चलने की बात कह रहे हैं।



तहसीलों में हर साल का नकल सवाल रजिस्टर तैयार किया जाता है। साल भर में भू अभिलेख संबंधी जो भी नकल निकलवाई जाती हैं, उसका विवरण उस पर दर्ज किया जाता है। ताकि नकल के सत्यापन की जरूरत पड़े तो उसी रजिस्टर से कर लिया जाए। इसी के तहत अधिवक्ता आमिर व मो. तलहा ने सदर तहसील से 2015 से संबंधित भू अभिलेख की नकल के सत्यापन के लिए आवेदन किया। लेकिन नकल का सत्यापन नहीं हो सका। जब उन्होंने आईजीआरएस पर शिकायत की तो तहसील से उसका जवाब आया। इसमें बताया गया कि 2015 के नकल सत्यापन संबंधी रजिस्टर की तलाश की गई, लेकिन नहीं मिला।
विज्ञापन




लापरवाही या साजिश

रजिस्टर बेहद अहम दस्तावेज होता है। इसके बावजूद उसका डिजिटाइजेशन नहीं किया गया है। अब रजिस्टर के गायब होने से पूरे एक साल में जो भी नकल निकाली गई होंगी, उनका सत्यापन करना संभव नहीं हो सकेगा। ऐसे में फर्जीवाड़े की भी आशंका है। सवाल है कि आखिर रजिस्टर गायब होने के पीछे कोई लापरवाही है या फिर साजिश के तहत ऐसा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




सवालों के घेरे में नकल नवीस



रजिस्टर तकरीबन 9 साल पुराना है। इन रजिस्टरों की देखरेख नकल नवीस के हवाले रहती है। रजिस्टर गायब होने से नकल नवीस सवालों के घेरे में हैं। सवाल ये भी है कि आखिर किस नकल नवीस के कार्यकाल से रजिस्टर गायब हुआ। ये जांच में ही सामने आ सकता है।

जांच कराई जा रही है

मामले की जानकारी है। जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी आएगा उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।



- वंदना कुशवाहा, तहसीलदार सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed