फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dumper hits four girls, two die

Lucknow News: चार युवकाें को डंपर ने मारी टक्कर, दो की मौत

Fri, 10 May 2024 02:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 10 May 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Dumper hits four girls, two die
रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र में बुधवार रात बेकाबू डंपर ने बाइक सवार चार युवकाें को टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों युवक गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण में काम करते थे। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेते हुए डंपर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के मुर्सिदाबाद निवासी हसन (30), राहुल शेख (28) के अलावा सईद शेख (25), काईब शेख (26) गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण में काम करते हैं। रात करीब 11 बजे चारों एक ही बाइक से कहीं जा रहे थे। सेमरी-लालगंज मार्ग पर निहस्था ओवरब्रिज के पास गंगा एक्सप्रेसवे के काम में लगे डंपर ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इससे बाइक सवार युवक डंपर के नीचे आ गए। इसमें राहुल शेख और हसन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि डंपर चालक शनि यादव को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच महीने से नहीं गए थे घर
मृतक युवक अपने दो साथियों के साथ डेढ़ साल से यहां आकर गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में मजदूरी कर रहे थे। करीब पांच माह से वह अपने घर नहीं गए थे। दोनों युवकों की मौत की खबर परिजनों को दी गई है। युवकों की मौत की खबर पाकर परिजनों में कोहराम मचा है।


मनमाने तरीके से चलाए जाते हैं वाहन
गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य में लगाए गए वाहन मनमाने तरीके से चलाए जाते हैं। यही वजह है कि हादसे हो रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि चालक तेज रफ्तार में गाड़ियां चलाते हैं। इससे लोग हादसे के चपेट में आ जाते हैं। पुलिस का कहना कि जिस डंपर से हादसा हुआ, उससे बालू ढोने का कार्य हो रहा था। क्षेत्रीय लोगों में घटना से नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed