{"_id":"65e7845b229729982401d9da","slug":"dumper-crushed-three-kanwariyas-two-died-lucknow-news-c-13-1-lko1034-640833-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: तीन कांवरियों को डंपर ने रौंदा, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: तीन कांवरियों को डंपर ने रौंदा, दो की मौत
विज्ञापन
लखनऊ। कानपुर से कांवर लेकर बाराबंकी के लोधेश्वर महादेवा मंदिर जा रहे तीन कांवरियों को मंगलवार सुबह बीबीडी इलाके में तेज रफ्तार डंपर ने रौंद दिया। हादसे में दो कांवरियों की मौत हो गई, जबकि एक का ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है।
मूलत: कानपुर के कुदौरा गांव, बिल्हौर निवासी अर्जुन सिंह कैंट के निलमथा में रहते हैं। अर्जुन ने बताया कि उनके गांव के 27 लोग कांवर लेकर लोधेश्वर महादेवा जा रहे थे। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे बीबीडी इलाके में ओमेगा ग्रीन पार्क के पास अयोध्या की ओर जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने कांवरिये नितिन कटियार (21), स्वनिल कटियार (22) और सोनू कश्यप को रौंद दिया। नितिन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बीएससी फाइनल वर्ष के छात्र स्वनिल और सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद चालक डंपर लेकर भाग गया। बीबीडी पुलिस ने घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराने के साथ ही नितिन का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अर्जुन के मुताबिक गांव के लोगों से हादसे की खबर पाकर वह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बीबीडी थाने में अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
अर्जुन के मुताबिक हादसे की खबर पाकर स्वनिल के परिजन ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। वे उन्हें कानपुर ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही स्वनिल की मौत हो गई। उनका पोस्टमार्टम कानपुर में ही कराया गया। स्वनिल भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर थे।
अर्जुन ने बताया कि नितिन के साथ उनके भाई ऋषभ कटियार भी कानपुर के बिठूर से जल लेकर जलाभिषेक करने महादेवा जा रहे थे। भक्ति में लीन कांवरिये सड़क किनारे ही चल रहे थे। तभी अचानक पीछे से आए डंपर ने नितिन सहित तीन को चपेट में ले लिया। नितिन ने अपने भाई ऋषभ के सामने ही दम तोड़ दिया। पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर के नितिन खेती करते थे। उनके पिता नरेश भी किसान हैं और मां सरला देवी गृहिणी हैं।