फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Due to shortage of secretaries, fertilizer was distributed to only 40 committees

Lucknow News: सचिवों की कमी के कारण 40 समितियों पर ही वितरित हुई खाद

Tue, 26 Aug 2025 02:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Due to shortage of secretaries, fertilizer was distributed to only 40 committees
मोहनलालगंज में समिति के बाहर लगी भीड़।
लखनऊ। सहकारिता विभाग की साधन सहकारी समितियों पर सचिवों की कमी के कारण सोमवार को सिर्फ 40 समितियों पर ही उर्वरक का वितरण हो सका।
विज्ञापन

जिले में 73 साधन सहकारी समितियां हैं, लेकिन इनके संचालन के लिए विभाग के पास 32 सचिव हैं। इसके अलावा 12 अन्य समितियों में प्रभारी सचिवों भी तैनात हैं। कई सचिव ऐसे हैं, जिनके पास दो से तीन समिति का चार्ज है। इसके कारण उर्वरक वितरण के लिए विभाग को रोस्टर जारी करना पड़ा है। सचिवों की कमी के कारण सोमवार को 40 समितियों पर ही उर्वरक का वितरण हुआ। खुली सभी समितियों पर सुबह से ही उर्वरक लेने वाले किसानों की भीड़ रही।

बख्शी का तालाब ब्लॉक के ग्राम भीखमपुर महिगवां में एआर कोऑपरेटिव वैशाली सिंह ने पहुंचकर लाइन में लगे किसानों को अपनी देखरेख में खाद बंटवाया। यहां 103 किसानों को उनकी जोतबही के हिसाब से खाद वितरित की गई। इसके अलावा जिले के करीब 450 निजी उर्वरक विक्रेताओं में से भी अधिकांश विक्रेताओं के यहां उर्वरक लेने किसानों की भीड़ लगी रही। जिला कृषि अधिकारी तेजबहादुर सिंह ने बताया कि सोमवार शाम छह बजे तक 5820 क्विंटल उर्वरक का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed