फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   due to president election yogi government did not released shwet patra

...तो राष्ट्रपति चुनाव के चलते योगी सरकार ने नहीं खोली सपा सरकार की पोल

Wed, 28 Jun 2017 12:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 28 Jun 2017 12:46 PM IST
विज्ञापन
due to president election yogi government did not released shwet patra
सीएम योगी आद‌ित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार के 100 दिन पूरे होने पर उपलब्धियां तो गिनाईं लेकिन श्वेतपत्र जारी नहीं किया। माना जा रहा है कि राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर सरकार रणनीति के तहत श्वेतपत्र जारी करने से पीछे हट गई।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सरकार के 100 दिन पूरे होने पर विभागों की उपलब्धियां गिनाने और पिछली अखिलेश यादव सरकार के पांच साल के काम पर श्वेतपत्र लाने की बात कही थी। शासन ने सभी विभागों को श्वेतपत्र तैयार करने के लिए विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए थे। 
विज्ञापन


इसमें विभागों को यह बताना है कि उनके विभाग को पांच साल में कितनी रकम मिली? उसका कितना हिस्सा खर्च किया? उसकी भौतिक प्रगति कितनी रही? यह भी बताना था कि योजनाओं का ‘आउटकम’ क्या तय था और क्या प्राप्त हुआ? इससे सपा सरकार के तमाम दावों की असलियत सामने आनी तय थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


श्वेतपत्र तैयार करने की डेडलाइन भी तय की गई थी और तय समय पर यह बनकर तैयार भी हो गया, लेकिन फिलहाल जारी न करने पर सहमति बनी।

सपा को जवाब देने के ल‌िए था श्वेतपत्र

due to president election yogi government did not released shwet patra
सीएम
जानकार बताते हैं कि मुख्य विपक्षी दल सपा ने योगी सरकार के कामकाज पर महीने भर के भीतर ही तीखी बयानबाजी शुरू कर दी थी। यह श्वेतपत्र सपा के हमले की धार कुंद करने के लिए हथियार के रूप में होता। 

पर, राष्ट्रपति चुनाव ने सरकार को कदम पीछे खींचने को मजबूर कर दिया। बताया जाता है कि राष्ट्रपति चुनाव में पार्टियों का व्हिप लागू नहीं होता है। दलों के सांसद और विधायक अंतरात्मा की आवाज पर वोट दे सकते हैं। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव राजग प्रत्याशी रामनाथ कोविंद को अच्छा प्रत्याशी बता चुके हैं और उनसे अपने बेहतर संबंधों का हवाला दे चुके हैं। 

भाजपाई खेमे में यह संकेत लगातार मिल रहे हैं कि चुनाव में कई विपक्षी सदस्यों का भी समर्थन मिल सकता है। श्वेतपत्र जारी होने से ऐन चुनाव के मौके पर मुख्य विपक्षी दल से तल्खी बढ़ने की संभावना नजर आ रही थी। लिहाजा, सरकार ने श्वेतपत्र जारी करने का विचार फिलहाल टाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed