फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Due to fear of public shame, student hanged herself, case registered

Lucknow News: लोकलाज के भय से छात्रा ने लगाई थी फांसी, केस

Tue, 16 Jul 2024 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 16 Jul 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Due to fear of public shame, student hanged herself, case registered
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में पांच महीने पहले छात्रा के फांसी लगाकर मौत के मामले में नया मोड़ आया है। पिता ने आरोप लगाया कि जाति बदलकर आरोपी ने बेटी को प्रेमजाल में फंसाया था। जानकारी होने पर बेटी ने लोकजाल के भय से जान दे दी। मामला लव जिहाद से संबंधित होने के कारण पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


खीरों थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी खीरों कस्बा के एक विद्यालय में कक्षा 11 की छात्रा थी। रनापुर गांव निवासी तौहीद उर्फ जानू ने छात्रा को अपना नाम जानू मिश्रा बताया था। 29 जनवरी 2024 को तौहीद किशोरी को फुसलाकर ले गया। खोजबीन के दौरान किशोरी जालिमगंज थाना बिहार जिला उन्नाव में मिली। इसके बाद किशोरी को पूरी जानकारी हुई।
विज्ञापन

आत्मग्लानि के कारण एक फरवरी की शाम घर के अंदर किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। पिता का आरोप है कि जब उसने तौहीद उर्फ जानू के यहां शिकायत की थी, तो उसके पिता लल्लन व भाई तस्लीम ने गाली गलौज की थी। मामले को लेकर सोमवार को तहरीर दी गई। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र भदौरिया ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed