फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Drunken truck driver crushes scooter-riding couple

Lucknow News: नशे में धुत ट्रक चालक ने स्कूटी सवार दंपती को रौंदा

Tue, 03 Dec 2024 02:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Drunken truck driver crushes scooter-riding couple
गोसाईंगंज। चांद सराय के पास सोमवार शाम सुल्तानपुर रोड पर नशे में धुत ट्रक चालक ने स्कूटी सवार दंपती को रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, स्कूटी सवार तीन बच्चियां घायल हो गईं। तीनों को सीएचसी ले जाया गया, जहां इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

बाराबंकी जिले के लोनी कटरा स्थित लेसवा निवासी कुशमेश कुमार (40) की शादी 20 साल पहले सुशांत गोल्फ सिटी के शेखनापुर की आरती (38) से हुई थी। कुशमेश पत्नी के साथ ससुराल में ही रहते थे। सोमवार शाम पांच बजे कुशमेश पत्नी व तीन बेटियों श्रद्धा, प्रज्ञा व प्रतिज्ञा के साथ लेसवा से शेखनापुर लौट रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान चांद सराय के पास तेज रफ्तार ट्रक ने कुशमेश को ओवरटेक करने का प्रयास किया। ट्रक चालक ने लापरवाही से स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी। इससे कुशमेश और आरती बीच सड़क पर गिर गए। तीनों बच्चे छिटककर दूसरी ओर जा गिरे। ट्रक दंपती को रौंदते हुए निकल गया। गनीमत रही कि बच्चियों के सड़क पर गिरने के दौरान पीछे से कोई वाहन नहीं आ रहा था। अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर गोसाईंगंज ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक कुशमेश ने हेलमेट नहीं लगाया था। इसके अलावा स्कूटी पर पांच लोग सवार थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने घायल बच्चियों को अस्पताल भिजवाया। उधर, हादसे के बाद भाग रहे ट्रक चालक को पुलिस ने पीछा कर जलसा रिजॉर्ट के पास पकड़ा। हिरासत में लिया गया आरोपी चालक धीरेंद्र पाल बाराबंकी के भिलवल, लोनी कटरा का रहने वाला है।



मासूमों के सामने चली गई माता-पिता की जान

बच्चियों की आंखों के सामने उनके माता-पिता की जान चली गई। हादसे के बाद से तीनों सदमे में हैं। उधर,
ट्रक का पहिया गुजरने से आरती का शव क्षतविक्षत हो गया। पुलिस की मदद से इसे समेटा गया। इसके बाद दोनों शव पोस्टमार्टम हाउस भिजवाए गए। राहगीरों ने दर्द से तड़प रहे बच्चों को किनारे किया। कुशमेश कपड़ा प्रेस करने की दुकान चलाते थे। उनका एक बेटा सौरभ भी है। डिस्चार्ज होने के बाद तीनों बच्चियों को चाचा रामू घर ले गए।




वापसी में साथ नहीं आया था इकलौता बेटा

कुशमेश बेटियों और बेटे सौरभ के साथ बाराबंकी गए थे। वापसी में सौरभ चाचा रामू के साथ बाइक पर बैठ गया। रामू घर पहुंचे ही थे कि उन्हें हादसे की जानकारी हुई। इसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का दृश्य देखकर रामू गश खाकर गिर पड़े। वहीं, अस्पताल में चाचा को देखकर तीनों बच्चियां बिलख पड़ीं। पुलिस का कहना है कि परिजनों की ओर से तहरीर लेकर आरोपी चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed