{"_id":"5a1bef8a4f1c1b96698b590b","slug":"drunk-policeman-misbehave-with-hotel-residents","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत पुलिस कर्मियों का होटल में तांडव, महिलाओं से अभद्रता, देखें वीडियो...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में धुत पुलिस कर्मियों का होटल में तांडव, महिलाओं से अभद्रता, देखें वीडियो...
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 27 Nov 2017 07:42 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में कैद हरकत
लखनऊ पुलिस की शर्मनाक हरकत एक होटल सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। नशे में धुत तीन पुलिस कर्मियों ने रविवार रात आलमबाग थाने के अंतर्गत एक होटल में घुसकर वहां ठहरे लोगों के कमरों में जाकर अभद्रता की। विरोध करने पर होटल मालिक से भी मारपीट की। उनकी ये सारी हरकत होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जब उन्हें इस बात का पता चला तो मालिक पर सीसीटीवी फुटेज को डिलीट करने का दबाव बनाया।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक थाना मानक नगर में कमलवीर सिंह, प्रदीप शर्मा व गोपाल गिरी आरक्षी के पद पर नियुक्त हैं। रविवार की रात तीनों शराब के नशे में आलमबाग के एक होटल में गए और जबरदस्ती कमरे की मांग की। होटल मालिक के इंकार करने पर उससे मारपीट की और अंदर चले गए।
विज्ञापन
घटना का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
होटल में रुके लोगों को कमरों से निकालकर उनके साथ भी मारपीट की। यह पूरी घटना होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जब तीनों पुलिस कर्मियों को इस बात का पता चला तो उन्होंने इसे डिलीट करने का दबाव बनाया।
घटना की जानकारी होने पर एएसपी सिटी (पूर्वी) सर्वेश मिश्रा ने तीनों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। उन्होंने कहा कि होटल मालिक और पुलिस कर्मियों के बीच किसी रिश्तेदार को होटल दिलाने को लेकर कहा सुनी हुई है। होटल मालिक ने भी मारपीट की घटना से इंकार किया है। लेकिन सीसीटीवी फुटेज में उनका आचरण विभागीय अनुशासन के विपरीत पाया गया इस वजह से ये कार्रवाई की गई है।