{"_id":"64bd5111744da6605a02f7c6","slug":"drugs-party-busted-through-instagram-reel-four-arrested-including-girl-supplied-abroad-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : इंस्टाग्राम रील के जरिये ड्रग्स पार्टी का भंडाफोड़, युवती समेत चार गिरफ्तार, विदेश तक सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : इंस्टाग्राम रील के जरिये ड्रग्स पार्टी का भंडाफोड़, युवती समेत चार गिरफ्तार, विदेश तक सप्लाई
Mon, 24 Jul 2023 08:00 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 24 Jul 2023 08:00 AM IST
सार
एसटीएफ ने शनिवार रात इंस्टाग्राम रील के जरिये एक हाईप्रोफाइल ड्रग्स पार्टी का भंडाफोड़ कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में एक युवती भी शामिल है। आरोपियों के पास से छह लाख 57 हजार रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन
इंस्टाग्राम रील के जरिए ड्रग्स पार्टी का भंडाफोड़
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एसटीएफ ने शनिवार रात इंस्टाग्राम रील के जरिये एक हाईप्रोफाइल ड्रग्स पार्टी का भंडाफोड़ कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में एक युवती भी शामिल है। आरोपियों के पास से 6 लाख 57 हजार रुपये बरामद हुए। गिरोह का सरगना समेत तीन आरोपी फरार हैं। ये सभी एप के जरिये ऑनलाइन विदेशों से ड्रग्स के ऑर्डर लेकर सप्लाई करते हैं। एसटीएफ पूरे नेटवर्क की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
एसटीएफ एएसपी सत्य सेन यादव ने बताया चार दिन पहले इंस्टाग्राम की एक रील वायरल हुई थी। जिसमें कुछ लोग बड़ी नकदी गिनते दिख रहे थे। पास में शराब, हुक्का व ड्रग्स रखी दिख रही थी। एसटीएफ ने इसकी जांच शुरू की। शनिवार रात एसटीएफ की टीम गोमतीनगर स्थित एसवीजी गेस्ट हाउस पहुंची। हजरतगंज निवासी तरुण अवस्थी नाम का शख्स मिला। ये उस वीडियो में भी था। टीम ने उसको हिरासत में ले लिया। उसने बताया कि एसवीजी होटल का कमरा नंबर 103 उसके दोस्त पंकज ने बुक करवाया है। यहां पार्टी होनी है। कुछ देर बाद पंकज व उसकी दोस्त स्वास्तिका पहुंचती थी। साथ में उसका ड्राइवर विजयखंड निवासी अजम हुसैन भी आता है। पूछताछ में ये सभी कबूल करते हैं कि वह सभी ड्रग्स पार्टी के लिए इकट्ठा हुए थे। वायरल वीडियो में स्वास्तिका भी थी। जिसके बाद टीम ने चारों को गिरफ्तार कर किया।
विज्ञापन
राजधानी होटल का था वीडियो, सगे भाई हैं सरगना
एसटीएफ के मुताबिक इंस्टाग्राम का वीडियो जो वायरल हुआ था वह 16 जुलाई का था। जिसको होटल राजधानी के कमरा नंबर 104 में बनाया गया था। तब ये सभी हजतरगंज निवासी अरुण व उसके भाई लकी और साथी अंश के साथ पार्टी करने गए थे। तफ्तीश में सामने आया कि अरुण व लकी ड्रग्स तस्कर हैं। वह लखनऊ, मुंबई, दिल्ली, गोवा आदि शहरों में ड्रग्स की सप्लाई करते हैं। उस दिन ड्रग्स की कमाई के सात लाख रुपये इन्हीं दोनों भाइयों ने तरुण, पंकज व स्वास्तिका को रखने के लिए दिए थे।
विज्ञापन
खदरा इलाका बना गढ़
कुछ वक्त पहले भी खदरा में ड्रग्स की खेप पकड़ी गई थी। इस गिरोह के तार भी वहीं से जुड़ रहे हैं। तफ्तीश में सामने आया है कि खदरा ही गढ़ बना है। वहीं से खेप की सप्लाई की जा रही है। गिरोह ने तस्करों को काम पर रखा हुआ है। विदेश में ड्रग्स कुरियर से भेजी जाती है। अपने देश के अलग-अलग शहरों में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की मदद से सप्लाई करते हैं। कई और नाम सामने आए हैं। जिनकी तलाश में टीमें लगी हैं।
ये चार हुए गिरफ्तार
- तरुण, हजरतगंज
- पंकज सोनकर, कैसरबाग
- अजमल हुसैन, विजयखण्ड उजरियांव गोमतीनगर
- स्वास्तिका, हसनगंज