{"_id":"6b09b25347ffc9329600d05e","slug":"drm-replaced-for-lucknow-railway-divisions-amandeep-northern-while-shikha-takes-north-eastern-division-charge-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"तबादला: लखनऊ के दोनों रेल मंडलों के डीआरएम बदले, अमनदीप को उत्तर और शिखा श्रीवास्तव को पूर्वोत्तर की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तबादला: लखनऊ के दोनों रेल मंडलों के डीआरएम बदले, अमनदीप को उत्तर और शिखा श्रीवास्तव को पूर्वोत्तर की कमान
Fri, 27 Nov 2026 10:09 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Fri, 27 Nov 2026 10:09 PM IST
सार
रेलवे बोर्ड ने देशभर के 37 अधिकारियों के तबादले करते हुए लखनऊ के दोनों प्रमुख रेल मंडलों के डीआरएम बदल दिए हैं। इनमें अमनदीप कपूर को उत्तर रेलवे और शिखा श्रीवास्तव को पूर्वोत्तर रेलवे का नया डीआरएम बनाया गया है। नवनियुक्त अधिकारियों के सामने ट्रेनों के समयबद्ध संचालन, सुरक्षा, यात्री सुविधाओं के विस्तार और प्रमुख स्टेशनों के आधुनिकीकरण की अहम चुनौतियां रहेंगी।
विज्ञापन
तबादला आदेश
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
रेलवे बोर्ड ने शुक्रवार को उत्तर, पूर्वोत्तर सहित देशभर के 37 रेलवे अफसरों के ट्रांसफर किए हैं। आरडीएसओ में कार्यकारी निदेशक अमित श्रीवास्तव को विशाखापत्तनम का डीआरएम बनाया गया है। रेलवे प्रशासन में हुए बड़े फेरबदल के तहत उत्तर रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडलों के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) बदल दिए गए हैं।
रेलवे बोर्ड के तबादला आदेश के अनुसार, अमनदीप कपूर को उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल का नया डीआरएम नियुक्त किया गया है। उन्होंने सुनील कुमार वर्मा का स्थान लिया है। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में गौरव अग्रवाल की जगह शिखा श्रीवास्तव को नया डीआरएम बनाया गया है। लखनऊ के दोनों प्रमुख रेल मंडलों के डीआरएम के एक साथ तबादले को प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।
नवनियुक्त अधिकारियों के सामने ट्रेनों के समयबद्ध, सुरक्षित संचालन के साथ ही यात्री सुविधाओं के विस्तार व स्टेशनों के आधुनिकीकरण की चुनौतियां रहेंगी। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के नए डीआरएम अमनदीप कपूर की प्राथमिकता परिचालन क्षमता बढ़ाने, समय पालन सुधारने और स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन को बेहतर करना रहेगा।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर लखनऊ जंक्शन, गोमतीनगर, बादशाहनगर और ऐशबाग जैसे प्रमुख स्टेशनों वाले पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल की नवनियुक्त डीआरएम शिखा श्रीवास्तव पर सेफ्टी के साथ-साथ इन स्टेशनों पर चल रही बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने की चुनौती रहेगी।