फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Drizzle at many places in the capital, chances of rain today too, relief from heat

Lucknow News: राजधानी में कई जगह बूंदाबांदी, आज भी आसार, गर्मी से मिलेगी राहत

Sat, 12 Jul 2025 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Drizzle at many places in the capital, chances of rain today too, relief from heat
बारिश से हुआ जलभराव।
लखनऊ। राजधानी में सावन के पहले दिन बादलों की आवाजाही के बीच अलग-अलग इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिकए शनिवार को भी बौछारें पड़ने के संकेत हैं। बारिश से तापमान गिरेगा और गर्मी से राहत मिलेगी। शुक्रवार को महानगर, गोमतीनगर, पुराने लखनऊ, आलमबाग, डालीबाग, पालीटेक्निक चौराहा आदि जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई और बाकी के हिस्सों में धूप खिली रही। दोपहर बाद पारे में बढ़त के साथ उमस भरी गर्मी ने दोबारा सिर उठाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 0.8 डिग्री की बढ़त के साथ 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रात का तापमान 1.9 डिग्री की गिरावट के साथ 25.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन


लखनऊ की हवा का हाल
शुक्रवार को लखनऊ में कुल छह वायु गुणवत्ता मापक स्टेशनों में तीन स्टेशनों गोमतीनगर, कुकरैल और तालकटोरा की हवा गहरे हरे श्रेणी में दर्ज की गई। वहीं, बीबीएयू, लालबाग और अलीगंज की हवा हरे श्रेणी में यानी सेहत के लिए अच्छी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


तालकटोरा- 41 - गहरा हरा-अच्छा
गोमतीनगर- 44 - गहरा हरा-अच्छा

कुकरैल- 49 - गहरा हरा- अच्छा

लालबाग- 82 - हरा- अच्छा

बीबीएयू- 82 - हरा- अच्छा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed