फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   driver was driving bus while watching video on his phone passengers were terrified by his actions

UP News: चालक फोन पर वीडियो देख चला रहा था बस... वर्दी भी नहीं पहनी थी, यात्रियों के फूले हाथ-पांव

Tue, 19 Nov 2024 11:16 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 19 Nov 2024 11:16 AM IST
सार

रोजवेज बस चालक फोन पर वीडियो देखते हुए बस चला रहा था। उसने वर्दी भी नहीं पहनी थी। उसकी इस हरकत से यात्री रास्तेभर दहशत में रहे।

विज्ञापन
driver was driving bus while watching video on his phone passengers were terrified by his actions
रोडवेज बस (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कान में ब्लूटूथ लगाकर मोबाइल फोन में वीडियो देख बस चला रहे चालक को देख यात्रियों के हाथ-पांव फूल गए। मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर विभाग ने चालक को ड्यूटी से हटा दिया है। मामला ग्रेटर नोएडा डिपो के संविदा चालक अजय कुमार का है।

विज्ञापन


हेलमेट मैन ऑफ इंडिया के अकाउंट से सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो शेयर किया गया। इसमें चालक यात्रियों से भरी बस स्पीड में चला रहा है। वह कान में ब्लूटूथ लगाकर मोबाइल पर वीडियो देख रहा है। चालक की ये हरकत देख यात्रियों की सांसें अटकी हुई हैं। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि यात्री किस तरह से चालक की इस हरकत का विरोध जता रहे, लेकिन चालक सुधरने के बजाय यात्रियों पर ही रौब झाड़ रहा है। 

विज्ञापन

यात्रियों की जान जोखिम में पड़ी

यात्रियों को बस से उतारने की धमकी दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पड़ताल हुई। इसमें यह बात सामने आई कि घटना सुबह 11:30 बजे परी चौक से नोएडा सेक्टर 37 जाते समय की है। बस संख्या यूपी 78 एफएन 5190 के चालक की इस हरकत से यात्रियों की जान जोखिम में पड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

चालक ने नहीं पहनी थी वर्दी

रोडवेज प्रशासन की ओर से सख्त निर्देश है कि चालक व परिचालक वर्दी पहनकर ही ड्यूटी करें। इसके लिए उन्हें वर्दी का पैसा भी दिया गया है। चालक अभी भी बगैर वर्दी ड्यूटी कर रहे हैं। वायरल वीडियो में भी चालक बगैर वर्दी नजर आ रहा है।

लापरवाही से हो सकती है दुर्घटना

बस संख्या यूपी 78 एफएन 5190 के चालक का जो वीडियो वायरल हुआ, उसमें कान में ब्लूटूथ लगाकर फोन पर वीडियो देखते हुए चालक बस चला रहा है। यह लापरवाही है। इससे दुर्घटना हो सकती है। संविदा चालक अजय कुमार को रूट ऑफ कर दिया गया है। -अजीत सिंह, प्रवक्ता, रोडवेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed