{"_id":"69012f0e4f2ae52a6400ac7a","slug":"driver-backs-truck-young-man-crushed-to-death-lucknow-news-c-13-knp1050-1445036-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: चालक ने बैक किया ट्रक, युवक की कुचलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: चालक ने बैक किया ट्रक, युवक की कुचलकर मौत
Wed, 29 Oct 2025 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 29 Oct 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
लखनऊ। बीकेटी के रैथा रोड अंडरपास के पास चालक ने अचानक से ट्रक बैक कर दिया। ट्रक के पीछे लघुशंका कर रहे लखीमपुर के मटेही गांव निवासी रामू (45) की कुचलकर मौत हो गई। वहीं बंथरा इलाके में डीसीएम की चपेट में आने से राजगीर रंजीत कुमार (30) की जान चली गई।
रामू के दामाद अतुल के मुताबिक सोमवार रात रामू मजदूरी करने गांव के अन्य लोगों के साथ ठेकेदार योगेंद्र सिंधी के साथ ट्रक से महाराष्ट्र जा रहे थे। रास्ते में बीकेटी रैथा रोड अंडरपास के पास वह लघुशंका के लिए उतरे थे। इसी दौरान चालक ने ट्रक को पीछे किया, जिसकी चपेट में रामू आ गए। हादसे के बाद चालक वहां से भाग निकला। मौजूद साथियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रामू को सौ शैया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। रामू के परिवार में पत्नी रामरति, दो बेटे और दो बेटियां हैं।
उधर, बिजनौर स्थित न्यू गड़ौरा के रहने वाले राजगीर रंजीत कुमार (30) की हादसे में जान चली गई। उनके भाई सुजीत ने बताया कि रंजीत सोमवार दोपहर बंथरा स्थित जुनाबगंज में बुआ के घर के लिए गए थे। जुनाबगंज चौराहे पर उतरकर जैसे ही पैदल आगे बढ़े पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके पास से मिले मोबाइल की मदद से पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। उनके परिवार में पत्नी अंजू और एक बेटा है।