{"_id":"5c2db8babdec2256986d2af4","slug":"driver-and-helper-misbehaved-with-a-lady-conductor-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्कैनिया बस की महिला कंडक्टर से अभद्रता, ड्राइवर व हेल्पर कर रहे थे ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कैनिया बस की महिला कंडक्टर से अभद्रता, ड्राइवर व हेल्पर कर रहे थे ये काम
Thu, 03 Jan 2019 12:54 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 03 Jan 2019 12:54 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलमबाग टर्मिनल पर बुधवार सुबह वीडियो बनाने के विरोध पर महिला कंडक्टर से अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया। पीड़िता ने स्कैनिया बस के मैनेजर, ड्राइवर और हेल्पर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
उधर, उत्तर प्रदेश अनुबंधित बस ऑपरेटर ओनर्स एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री और बस मालिक अजीत सिंह ने महिला कंडक्टर पर दबंगई व मोबाइल तोड़ने का आरोप लगाया। वहीं, घटना के बाद स्कैनिया बस गोरखपुर नहीं जा सकी।
विज्ञापन
आलमबाग पुलिस के मुताबिक, महिला कंडक्टर संविदा पर तैनात है। पीड़िता ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि स्कैनिया बस का ड्राइवर आकाश व हेल्पर दीपक अवैध रूप से उसका वीडियो बना रहे थे। जब उसने विरोध किया तो दोनों अभद्रता करने लगे। इसके बाद मारपीट पर उतारू हो गए।
विज्ञापन
बस में अश्लील हरकतों की फोटो वायरल
पीड़िता ने स्कैनिया बस मालिक के मैनेजर, ड्राइवर और हेल्पर के खिलाफ सामूहिक रूप मारपीट करने, अभद्रता करने एवं अवैध रूप से वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। इस घटना के चलते एक घंटे तक बसों का संचालन बाधित रहा।
उधर, क्षेत्रीय प्रबंधक पीके बोस ने बताया कि प्रकरण काफी गंभीर है, जिसकी जांच के निर्देश आलमबाग डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक डीके गर्ग को दिए गए हैं।
महिला कंडक्टर व ड्राइवर सहित अन्य से भिड़ंत के बाद उसी स्कैनिया बस के एक कर्मचारी की अश्लील हरकतें करते एक फोटो वायरल हुई। इन फोटो में कर्मचारी स्कैनिया बस के अंदर सफर के दौरान यात्रियों की मौजूदगी में एक युवती को अश्लील इशारे कर रहा था। प्रबंधन ने इस फोटो का भी संज्ञान लिया है।