फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Drinking water will be purified in Ethiopia on the lines of Rae Bareli

Lucknow News: इथोपिया में भी रायबरेली की तर्ज पर शुद्ध किया जाएगा पेयजल

Tue, 23 Jul 2024 04:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
Drinking water will be purified in Ethiopia on the lines of Rae Bareli
रायबरेली। रायबरेली की तर्ज पर अब इथोपिया में भी फीकल सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एफएसटीपी) और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) स्थापित करके दूषित पानी को शुद्व करने का काम होगा। सोमवार को इथोपिया का 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल यहां पहुंचा तो एफएसटीपी और एसटीपी देखकर खुशी जताई। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि रायबरेली जैसे छोटे जिले में इस तरह की व्यवस्था होना काबिले तारीफ है।
विज्ञापन


शहर क्षेत्र के अहमदपुर नजूल में सहायता समूह की महिलाओं की ओर से एफएसटीपी व एसटीपी का संचालन किया जा रहा है। एफएसटीपी में टॉयलेट से निकलने वाला दूषित पानी और एसटीपी के जरिए सीवर के पानी को शुद्ध किया जा रहा है। इस कार्य की धमक अब विदेशों तक पहुंच गई है। इथोपिया के प्रतिनिधिमंडल ने एफएसटीपी व एसटीपी को देखने की इच्छा जताई थी।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश नगरीय निदेशालय के सुब्रतो मुखर्जी व सारिम के नेतृत्व में सोमवार की शाम चार बजे इथोपिया का प्रतिनिधिमंडल रायबरेली पहुंचा। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी स्वर्ण सिंह ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल के सदस्य एफएसटीपी व एसटीपी का बारीकी से जायजा लिया। प्रतिनिधिमंडल में डोगिसो गोना गोलो, फयारा मोसिसा ओलजीरा, तामारू फीकादू देबेला, गेमेदा अबेरा मिसीरू, जेनेबेक कोरोटो कोयेरा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल ने पालिका के अफसरों और एसटीपी व एफएसटीपी का संचालन कर रही महिलाओं से बातचीत की। ईओ ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने रायबरेली में संचालित एफएसटीपी व एसटीपी पर खुशी जताई और इसे अपने देश में भी स्थापित कराने की बात कही। इस मौके पर सहायक अभियंता सुरेंद्र प्रसाद यादव, अवर अभियंता (जलकल) नीरज कुमार, वरिष्ठ लिपिक आशुतोष सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed