फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   drinking water

Lucknow News: 15 आरओ प्लांट से 20 हजार आबादी को मिलेगा शुद्ध पेयजल

Sun, 03 Dec 2023 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 03 Dec 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
drinking water
नसीराबाद (रायबरेली)। स्थानीय नगर पंचायत के लोगों को जल्द ही शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए हर वार्ड में एक आरओ प्लांट लगाए जा रहे हैं। अभी तक नगर पंचायत के लोग हैंडपंप से पेयजल लाते हैं। कई हैंडपंप से दूषित पानी निकलने से लोगों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पेयजल की दिक्कत को दूर करने के लिए नगर पंचायत ने आरओ प्लांट लगाने की योजना बनाई है। इसके तहत चार वार्डाेें में आरओ प्लांट लगाने का काम पूरा हो गया। शेष 11 वार्डों में आरओ प्लांट लगाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन

नगर पंचायत नसीराबाद में 15 वार्ड है। यहां की आबादी 20613 है। इन वार्डों में नगर पंचायत की ओर से पूर्व में लगाए गए हैंडपंपों से लोग पीने का पानी लेते है। इनमें कई हैंडपंप दूषित पानी दे रहे हैं। इससे लोगों को परेशानी होती है। नगर पंचायत के लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सभी वार्डों में आरओ प्लांट लगाने की योजना बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत के चेयरमैन मोहम्मद अली के मुताबिक एक आरओ प्लांट लगाने में करीब 10 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सभी वार्डों में प्लांट लगाने में डेढ़ करोड़ रुपये खर्च होंगे। उन्होंने बताया कि लाला बाजार, कायस्थाना, शिवनगर मऊ तिराहा तथा गुफरान आब नगर वार्ड में प्लांट लगाने का काम पूरा हो गया है।

उन्होंने बताया कि डेला, पुरानी कोठी, सोनी नगर, कुरैशनगर, फुलवारी, गुड़खेत नगर, सर्वधर्म नगर, पटेल नगर, मिल्कियाना, अहमदनगर और मौर्य नगर वार्ड में जल्द आरओ प्लांट लगाने का काम शुरू होगा। अधिशासी अधिकारी राकेश सरोज ने बताया कि प्लांट लगाने का काम एक संस्था को दिया गया है। कार्यदायी संस्था को समय से काम पूरा करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed