फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Drdo covid hospital may be begin from five may

पांच मई से शुरू हो सकता है डीआरडीओ कोविड अस्पताल

Mon, 03 May 2021 01:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Drdo covid hospital may be begin from five may
अवध शिल्पग्राम में बने डीआरडीओ के कोविड अस्पताल में रविवार को डॉक्टरों की एक टीम पहुंच गई। टीम ने चल रहीं तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही पूरे दिन मशीनों का ट्रायल चला।
विज्ञापन

हालांकि कुछ काम बाकी रहने के कारण अस्पताल पूरी तरीके से तैयार नहीं हो सका है। अब अस्पताल का शुभारंभ पांच मई को हो सकता है। मालूम हो कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते शुक्रवार को निरीक्षण के बाद इस अस्पताल को जल्द चालू करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

अवध शिल्पग्राम अस्पताल में सेना के तीन शहरों से आईसीयू के 25 विशेषज्ञ डॉक्टर आने थे, जिसमें से एक शहर की टीम रविवार लखनऊ पहुंच गई। अन्य डॉक्टरों की टीम दिल्ली स्थित सेना के सबसे बड़े रेफरल और रिसर्च अस्पताल से आनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, मुख्यमंत्री ने दौरे के दौरान कई निर्देश दिए थे, उसी क्रम में तैयारियां चल रही हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अधिकारियों से संपर्क में रहकर इसका जायजा ले रहे हैं।
ऑक्सीजन आपूर्ति संबंधी कुछ ट्रायल के कार्य चल रहे हैं। ऐसे में मंगलवार को यदि इसका शुभारंभ नहीं हुआ तो पांच मई को इसे शुरू किया जा सकता है।
उधर, हज हाउस में भी तैयारियां तेजी से चल रही हैं। एचएएल के सहयोग से तैयार हो रहे अस्पताल के कार्यों की प्रगति पर जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश नजर रखे हुए हैं।
बेड बढ़ाने की भी कवायद
केजीएमयू, टीएस मिश्र अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों में बेड बढ़ाने की कवायद चल रही है। प्रभारी अधिकारी डॉ. रोशन जैकब के अनुसार, उन्होंने टीएस मिश्र के अलावा केजीएमयू, लोहिया अस्पताल व कुछ अस्पतालों का दौरा कर क्षमतानुसार बेड बढ़ाने की बात की है। इस क्रम में टीएस मिश्रा व केजीएमयू के साथ ही कुछ अन्य जगह सोमवार या मंगलवार से बेडों की संख्या बढ़ सकती है। इसका अपडेट पोर्टल पर मिलेगा।

टीएस मिश्र अस्पताल में ऑक्सीजन खर्च की हो रही निगरानी
टीएस मिश्र अस्पताल में ऑक्सीजन की खपत को लेकर कराए गए ऑडिट में कोई खास बात सामने नहीं आई है। इसके बावजूद प्रशासन ने ऑक्सीजन खर्च की निगरानी शुरू करा दी है। प्रभारी अधिकारी के अनुसार, कोशिश है कि ऑक्सीजन का सही उपयोग हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed