फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dr. trehan interview.

कम खर्च में हार्ट पेशेंट्स को मिलेगा बेहतरीन इलाज

Sat, 18 Oct 2014 11:27 AM IST
अभिषेक यादव/अमर उजाला, लखनऊ
अभिषेक यादव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 18 Oct 2014 11:27 AM IST
विज्ञापन
Dr. trehan interview.
साढ़े चार दशक बाद लखनऊ में मेडिकल सुविधाएं कैसी दिख रही हैं?
विज्ञापन

(गर्मजोशी से) मैं बहुत उत्साहित हूं। लखनऊ ने बीते कुछ सालों में मेडिकल सुविधाओं के विकास में बहुत काम किया है।

मैं जब यहां से गया था तो देश में हृदय रोगों के आधुनिकतम इलाज लाने का सपना लेकर गया था।

1987 में दिल्ली लौटने और वहां काम करने के बाद अब लखनऊ के लिए भी वैसा ही काम करने का समय आ गया है।

बढ़ रही हैं मरीजों की संख्या

Dr. trehan interview.

लखनऊ में हृदय रोगियों को लेकर आपने क्या महसूस किया?
बात केवल लखनऊ की नहीं है। पूरे देश में हृदय रोगियों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है।

हृदय रोगों के साथ-साथ डायबिटीज भी परेशानी पैदा कर रहा है। कैंसर व लिवर और किडनी की बीमारियां चुनौतीपूर्ण रूप से बढ़ गई हैं।

मुझे इन सभी के खिलाफ प्रदेश में एक ऐसा केंद्र विकसित करना है जहां कम खर्च में विश्व की सबसे अच्छी गुणवत्ता का इलाज मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेदांता में मिलेगा आधुनिक ‌इलाज

Dr. trehan interview.

मेडिकल सुविधाओं में कितना आधुनिकीकरण आएगा?
दुनिया भर में मेडिकल साइंस में जो सबसे आधुनिक इलाज और तकनीकें उपलब्ध हैं, वे 1000 बेड के मेदांता अवध हॉस्पिटल में मिल सकेंगी।

रोबोटिक सर्जरी, हाईब्रिड ऑपरेटिंग सुइट, साइबर नाइफ, बाईपास, सभी में लेटेस्ट उपकरणों से इलाज की सुविधा यहां मिलेगी।

इसके अलावा 3 डी और 4 डी अल्ट्रा साउंड, पेट-सीटी, गामा कैमरा, डिजीटल मेमोग्राफी आदि सुविधाएं होंगी।

मेदांता अवध में स्वास्थ्य सुविधाएं कब से मिल सकेंगी?
मेदांता अवध दो वर्ष के भीतर सक्रिय हो जाएगा। मैं चाहूंगा कि इसका फायदा हर व्यक्ति को जल्द से जल्द मिले। दस साल पहले मुलायम सिंह से इस बारे में बात हुई थी। अब हम इसे साकार करने की दिशा में बढ़ चले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed