फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dr. Suryakant became the chairman of the Pulmonary Subject Expert Committee

Lucknow News: डॉ. सूर्यकांत पल्मोनरी विषय विशेषज्ञ समिति के बनाए गए अध्यक्ष

Fri, 17 Apr 2026 01:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Dr. Suryakant became the chairman of the Pulmonary Subject Expert Committee
केजीएमयू के रेस्पिरेटरी विभाग के डॉक्टर सूर्यकांत
लखनऊ। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने पल्मोनरी विषय विशेषज्ञ समिति का गठन किया है। केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के डॉ. सूर्यकांत को इस समिति का अध्यक्ष नामित किया गया है। यह पहल देश में चिकित्सा उपकरणों की प्राथमिकता सूची तैयार करने और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बेहतर बनाने के उद्देश्य से की गई है।
विज्ञापन

केजीएमयू की कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद ने समिति का अध्यक्ष बनाए जाने पर डॉ सूर्यकांत को बधाई दी। साथ ही समिति के गठन को देश के पल्मोनरी स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। समिति की पहली बैठक 23 अप्रैल को होगी। इस बैठक में देश की स्वास्थ्य आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए चर्चा की जाएगी। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed