फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dr. Shambhunath remembered on his first death anniversary.

Lucknow News: पहली पुण्यतिथि पर डॉ. शंभुनाथ को किया याद

Mon, 31 Aug 2026 02:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Dr. Shambhunath remembered on his first death anniversary.
पहली पुण्यतिथि पर डॉ. शंभुनाथ को किया याद
लखनऊ। पूर्व मुख्य सचिव व साहित्यकार स्वर्गीय डॉ. शंभुनाथ की पहली पुण्यतिथि पर रविवार को गोमती नगर स्थित कबीर शांति मिशन में समारोह हुआ। यह आयोजन पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन और डॉ. शंभुनाथ के परिवार के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। इस दौरान डॉ. शंभुनाथ की ''फिर आई याद कबीर की'', डॉ. अनिल कुमार पाठक की ''मम त्रैलोक्य'' और डॉ. शंभुनाथ के व्यक्तित्व-कृतित्व पर केंद्रित स्मृति ग्रंथ ''शंभु सुरभि'' का विमोचन किया गया। मुख्य अतिथि प्रो. सूर्य प्रसाद दीक्षित ने कहा कि डॉ. शंभुनाथ ने मुख्य सचिव सहित कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर पारदर्शिता और शुचिता के साथ काम किया। साथ ही साहित्य, आलोचना और हिंदी संस्थान के अध्यक्ष के रूप में उनका योगदान भी उल्लेखनीय रहा। सेवानिवृत्त आईएएस डॉ. डीएन लाल ने उनसे जुड़ी स्मृतियां साझा कीं। अध्यक्षता करते हुए उदय प्रताप सिंह ने उन्हें बहुआयामी और अत्यंत विनम्र व्यक्तित्व बताया। चंदानाथ सहित अनेक साहित्यकार और गणमान्य लोग मौजूद रहे। े
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed