फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dr. Sachan remains President of Hind Charitable Trust; claim is misleading.

Lucknow News: हिंद चैरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष पद पर डॉ. सचान बरकरार, दावा भ्रामक

Sat, 12 Sep 2026 02:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Dr. Sachan remains President of Hind Charitable Trust; claim is misleading.
प्रेसवार्ता करते ​अ​धिवक्ता।
लखनऊ। हिंद चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष पद को लेकर चल रहे विवाद के बीच डॉ. अमोद कुमार सचान के अधिवक्ताओं ने स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में सचान ही ट्रस्ट के अध्यक्ष और अधिकृत हस्ताक्षरी हैं। अधिवक्ताओं ने बृज किशोर सिंह के दावों को भ्रामक करार दिया। शुक्रवार को डॉ. अमोद सचान के अधिवक्ता भानु प्रताप मिश्रा व स्कन्ध बाजपेयी ने प्रेसवार्ता में यह जानकारी साझा की।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने कहा कि ट्रस्टी बृज किशोर सिंह और उनके पुत्र मानवेंद्र सिंह मीडिया में गलत प्रचार कर रहे हैं। वे दावा कर रहे हैं कि वित्तीय अनियमितता के आरोप में डॉ. सचान को हटा दिया गया है, जबकि सिविल न्यायालय और हाईकोर्ट लखनऊ खंडपीठ ने डॉ. सचान को अध्यक्ष पद पर बने रहने का अंतरिम आदेश दिया है। ट्रस्ट का गठन 2004 में डॉ. सचान ने किया था। इसके तहत बाराबंकी के सफेदाबाद और सीतापुर के अटरिया में हिंद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज संचालित है।
विज्ञापन

आरोप है कि 2007 में कुछ लोगों ने बैंक खातों से करोड़ों रुपये निजी कंपनियों में ट्रांसफर किए थे, जिसकी प्राथमिकी दर्ज है। अधिवक्ताओं के अनुसार, धन वापस मांगने पर बृज किशोर सिंह ने 16 जनवरी और तीन फरवरी 2026 को फर्जी प्रस्ताव बनाए। उन्होंने खुद को अध्यक्ष घोषित कर कार्यालय पर कब्जे का प्रयास किया। सिविल कोर्ट ने डॉ. सचान के पक्ष में आदेश दिया है। ट्रस्ट का वित्तीय नियंत्रण भी डॉ. सचान के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed