फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dr pk mishra appointed as vice chancellor in aktu

आईआईटी बीएचयू के प्रोफेसर डॉ. पीके मिश्र बने एकेटीयू के कुलपति

Thu, 06 Jan 2022 02:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
dr pk mishra appointed as vice chancellor in aktu
लखनऊ। आईआईटी बीएचयू के प्रो. प्रदीप कुमार मिश्र को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) का कुलपति बनाया गया है। वर्तमान में वह झारखंड प्राविधिक विवि, रांची के कुलपति हैं। राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने उनकी नियुक्ति तीन साल के लिए की है।
विज्ञापन

अमर उजाला से फोन पर हुई बातचीत में प्रो. मिश्र ने कहा कि इनोवेशन और स्टार्टअप पर उनका जोर रहेगा। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करेंगे और बढ़ावा भी देंगे। विवि व कॉलेजों को एनआईआरएफ में बेहतर रैंक दिलाने का प्रयास करेंगे। साथ ही इंटरनेशनल कोलेबोरेशन से विवि को और ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास करेंगे। मूल रूप से वाराणसी निवासी प्रो. मिश्रा 1997 से आईआईटी बीएचयू में कार्यरत हैं। 15 दिसंबर 2020 में वे झारखंड प्राविधिक विश्वविद्यालय के कुलपति बने थे। उनको इंडस्ट्री का भी अनुभव है। बता दें कि अगस्त 2021 में अपने दो कार्यकाल पूरा करने के बाद प्रो. विनय कुमार पाठक कानपुर विवि के कुलपति बन गए थे। इसके बाद से एकेटीयू के लिए नए कुलपति की खोज चल रही थी। नए कुलपति की नियुक्ति होने तक आईईटी के निदेशक प्रो. विनीत कुमार कंसल को कुलपति का चार्ज दिया गया था। वे लगभग पांच महीने कुलपति रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed