{"_id":"67d6bb00239d3f377802651d","slug":"dr-mishrilal-verma-becomes-the-district-chief-of-bjp-of-shravasti-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती: डॉ मिश्रीलाल वर्मा बने भाजपा के जिलाध्यक्ष, राज्यमंत्री की मौजूदगी में चुनाव अधिकारी ने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती: डॉ मिश्रीलाल वर्मा बने भाजपा के जिलाध्यक्ष, राज्यमंत्री की मौजूदगी में चुनाव अधिकारी ने की घोषणा
Sun, 16 Mar 2025 05:38 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 16 Mar 2025 05:38 PM IST
सार
डॉ. मिश्रीलाल वर्मा भाजपा के जिला अध्यक्ष घोषित किए गए हैं। नाम की घोषणा के बाद डॉ. वर्मा ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया और कहा कि वह 2027 के विधानसभा चुनाव में जिले की दोनों सीटें भाजपा को जिताने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
श्रावस्ती के जिलाध्यक्ष बने डॉ. मिश्रीलाल वर्मा।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
भाजपा की ओर से रविवार को अपने नए जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा की है। इसमें डॉ. मिश्रीलाल वर्मा को श्रावस्ती का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। उनके नाम की घोषणा पार्टी कार्यालय भिनगा में खाद्य आपूर्ति एवं रसद राज्य मंत्री की मौजूदगी में चुनाव अधिकारी व कुशीनगर जिले के पूर्व जिलाध्यक्ष ने की।
विज्ञापन
भिनगा स्थित पार्टी कार्यालय में रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा के लिए कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें चुनाव अधिकारी के रूप में कुशीनगर जिले के पूर्व जिलाध्यक्ष व गोरक्ष प्रांत के क्षेत्रीय महामंत्री डॉ.प्रेमचंद्र मिश्रा व मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकारी के खाद्य आपूर्ति एवं रसद राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा, श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय, एमएलसी पदमसेन चौधरी की उपस्थिति में चुनाव अधिकारी ने डा मिश्रीलाल वर्मा के नाम की घोषणा की।
विज्ञापन
पेशे से प्रोफेसर डॉ मिश्रीलाल वर्मा ने अध्यक्ष बनने पर पार्टी व संगठन के पदाधिकारियों का आभार जताते हुए पार्टी को जिले में नंबर वन पर ले जाने, पार्टी की दोनों सीटों पर आगामी विधानसभा चुनाव में विजयश्री दिलाने व लोकसभा चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने का दावा किया साथ ही जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं व संगठन के पदाधिकारियों को साथ लेकर पार्टी की रीतियों व नीतियों को घर घर व जन जन तक पहुंचाने की बात कही।
विज्ञापन
इस दौरान निवर्तमान जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी, महेश मिश्रा, शंकर दयाल पांडेय, संजय कैराती पटेल, दिवाकर शुक्ला, रमन सिंह, रणवीर सिंह, वीरेश मिश्रा, संजू तिवारी सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन