फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dr jains clinic sealed in illegal construction

लखनऊ के नामचीन यौन रोग विशेषज्ञ डॉ. जैन का क्लीनिक अवैध निर्माण में सील

Sat, 02 Oct 2021 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
dr jains clinic sealed in illegal construction
लखनऊ। नाका में मोहन होटल के सामने बन रहे डॉ. एके जैन के क्लीनिक को एलडीए ने शुक्रवार को अवैध निर्माण में सील कर दिया। एलडीए के मना करने के बावजूद चल रहे निर्माण को सील करने के बाद पुलिस अभिरक्षा में दे दिया गया है। यौन रोग विशेषज्ञ डॉ. एके जैन लोहे के एंगल पर यह तीन मंजिला अवैध निर्माण करा रहे थे। करीब 320 वर्गफीट में चालू अवैध निर्माण को नोटिस जारी कर बंद करने के लिए कहा गया था। इसके बाद भी काम चालू था। निर्माण के लिए एलडीए से मानचित्र भी नहीं स्वीकृत कराया गया था। विहित प्राधिकारी ने 29 सितंबर को निर्माण सील करने का आदेश किया तो शुक्रवार को इसे सील कर दिया गया। कार्रवाई अधिशासी अभियंता कमलजीत सिंह, सहायक अभियंता एसएन प्रसाद, अवर अभियंता सुशील वर्मा, अजय महेंद्रा, कुलदीप त्यागी ने कराई। एलडीए ने यहां बिजली कनेक्शन काटने के लिए लेसा को पत्र भी भेज दिया है।
विज्ञापन

उधर, निजी अस्पताल के खिलाफ 11 दिन बाद एफआईआर
कुर्सी रोड पर एलडीए की अर्जित जमीन पर बने निजी अस्पताल सेंट मैरी पॉलीक्लीनिक ने एलडीए की सील तोड़कर निर्माण चालू कर दिया। संचालक के खिलाफ तहरीर दिए जाने के बाद भी गुडंबा पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। ऐसे में एलडीए वीसी अक्षय त्रिपाठी को पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर से शिकायत करनी पड़ी। इस पर 11 दिन बाद एफआईआर शुक्रवार को दर्ज हो सकी। विहित प्राधिकारी अमित राठौर ने बताया कि सेंट मैरी का निर्माण एलडीए की अर्जित जमीन खसरा संख्या 12/13 और 13 जाहिदपुर गौराबाद पर किया गया है। जानकीपुरम योजना के लिए इस जमीन का अर्जन किया गया है। ऐसे में जमीन को खाली कराने की कार्रवाई की जा रही है। इसी बीच अस्पताल में एक और अवैध निर्माण चालू हो गया। इसको 31 अगस्त को सील करा दिया गया। इस सील को तोड़कर निर्माण चालू था। ऐसे में एफआईआर के लिए 20 सितंबर को तहरीर दी गई। गुडंबा थाना के पुलिस निरीक्षक मो. अशरफ ने बताया कि इस पर अब मुकदमा दर्ज हो गया है। उधर, विभूतिखंड पुलिस ने भी व्यावसायिक भूखंड को फ्रॉड कर बेच देने के मामले में तहरीर मिलने के पांच दिन बाद मुकदमा दर्ज किया है। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed