फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dr. Anil Rastogi Once Again Proves Himself the 'Daddy' of the Stage

Lucknow News: फिर रंगमंच के डैडी साबित हुए डॉ. अनिल रस्तोगी

Tue, 07 Apr 2026 02:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Dr. Anil Rastogi Once Again Proves Himself the 'Daddy' of the Stage
मंचन करते डॉ. अनिल रस्तोगी। -संवाद
लखनऊ। सौ नाटकों के एक हजार से ज्यादा शो कर चुके वरिष्ठ रंगकर्मी डॉ. अनिल रस्तोगी 84 वर्ष की उम्र में भी थकने को तैयार नहीं हैं। पद्मश्री पुरस्कार की घोषणा के बाद से उनके अभिनय में और भी ज्यादा निखार देखने को मिल रहा है। सोमवार को भारतेंदु नाट्य अकादमी के स्वर्ण जयंती समारोह के दूसरे दिन बीएम शाह प्रेक्षागृह में मंचित हुए नाटक डैडी में डिमेंशिया से पीड़ित बुजुर्ग की भूमिका निभाकर उन्होंने एक बार फिर से साबित कर दिया कि वे वाकई रंगमंच के डैडी हैं।
विज्ञापन

दर्पण संस्था की ओर से डैडी के मंचन के दौरान डॉ. अनिल रस्तोगी का अभिनय देखकर दर्शकों ने ठहाके लगाए तो कई बार उनकी आंखें भी नम हुईं। डिमेंशिया से पीड़ित बुजुर्ग और उनकी बेटी के बीच मार्मिक रिश्ते की यह कहानी एक बार फिर दर्शकों के दिलों को छू गई। मंच पर डॉ. रस्तोगी का वही पुराना जोश और सशक्त संवाद अदायगी देखकर दर्शक वाह-वाह कह उठे।
विज्ञापन


यह नाटक प्रसिद्ध फ्रांसीसी नाटककार फ्लोरियन जैलर के नाटक ''ले पेरे'' से प्रेरित है। बेटी अन्नू के किरदार में शालिनी विजय ने सशक्त अदाकारी से खूब तालियां बटोरीं। फ्लोरियां जैलर के नाटक ‘ले पेरे’ से प्रेरित डैडी की परिकल्पना वरिष्ठ रंगकर्मी सूर्यमोहन कुलश्रेष्ठ की रही। पिता की बार-बार जाती याददाश्त की वजह से बेटी परेशान तो होती है लेकिन वह किसी भी हाल में अपने पिता को अकेला नहीं छोड़ना चाहती। इसी कश्मकश में वह अंतत: अपने बुजुर्ग पिता की देखभाल की जिम्मेदारी को प्राथमिकता देती है। मंच पर अन्य प्रमुख कलाकारों में साक्षी उस्मान, पूजा सिंह, अजय शर्मा, अभिषेक सिंह, अभिषेक पाल और विपिन ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। करीब 90 मिनट की इस प्रस्तुति ने दर्शकों को बांधे रखा।

मंचन करते डॉ. अनिल रस्तोगी। -संवाद

मंचन करते डॉ. अनिल रस्तोगी। -संवाद

मंचन करते डॉ. अनिल रस्तोगी। -संवाद

मंचन करते डॉ. अनिल रस्तोगी। -संवाद

मंचन करते डॉ. अनिल रस्तोगी। -संवाद

मंचन करते डॉ. अनिल रस्तोगी। -संवाद

मंचन करते डॉ. अनिल रस्तोगी। -संवाद

मंचन करते डॉ. अनिल रस्तोगी। -संवाद

मंचन करते डॉ. अनिल रस्तोगी। -संवाद

मंचन करते डॉ. अनिल रस्तोगी। -संवाद

मंचन करते डॉ. अनिल रस्तोगी। -संवाद

मंचन करते डॉ. अनिल रस्तोगी। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed