{"_id":"6671cfbe98c35f438d03ac43","slug":"dr-akhilesh-das-gupta-foundation-bhandara-on-bada-mangal-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow : जेठ के चौथे बड़े मंगल पर डॉ. अखिलेश दास गुप्ता फाउंडेशन ने लगाया भंडारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow : जेठ के चौथे बड़े मंगल पर डॉ. अखिलेश दास गुप्ता फाउंडेशन ने लगाया भंडारा
Tue, 18 Jun 2024 11:49 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 18 Jun 2024 11:49 PM IST
सार
विराज सागर दास ने कहा कि पिछले बीस साल से हमारे परिवार द्वारा बड़े मंगल पर भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। पहले हमारे पिता डॉ. अखिलेश दास गुप्ता भंडारा लगवाते थे।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगल पर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया। इस क्रम में डॉ. अखिलेश दास गुप्ता फाउंडेशन के तत्वावधान में गोमती नगर के अम्बेडकर चौराहे पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बीबीडी ग्रुप के प्रेसिडेंट एवं डॉ. अखिलेश दास गुप्ता फाउंडेशन के अध्यक्ष, बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट, उप्र बैडमिंटन एसोसिएशन के चेयरमैन व यूपी ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष विराज सागर दास ने भंडारे में प्रसाद वितरण किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर विराज सागर दास ने कहा कि पिछले बीस साल से हमारे परिवार द्वारा बड़े मंगल पर भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। पहले हमारे पिता डॉ. अखिलेश दास गुप्ता भंडारा लगवाते थे। उन्होंने कहा कि हनुमान जी पृथ्वी के जीवंत देवता हैं। परम बलवान, परम बुद्धिमान हैं, लेकिन उतने ही विनम्र हैं। अभिमान उनको छू भी नहीं पाता। वे ज्ञान और भक्ति के आचार्य हैं। भगवान राम के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण जगजाहिर है। हनुमान जी की साधना-उपासना से व्यक्ति के हर मनोरथ पूर्ण होते हैं। आदर्शों और सिद्धांतों के प्रति समर्पित लोगों पर बजरंगबली का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि डॉ. अखिलेश दास गुप्ता फाउंडेशन की ओर से हर साल हनुमान जी के सबसे प्रिय ज्येष्ठ माह के मंगलवार को भण्डारे का आयोजन किया जाता है। इस आयोजन से आत्मिक संतोष तो मिलता ही है, धार्मिक और सामाजिक कार्यों में रुचि भी बढ़ती है। ईश्वर के प्रति आस्था प्रगाढ़ होती है। यह धार्मिक और सामाजिक रूप से बहुत ही पुण्य का कार्य है। उन्होंने इस मौके पर हनुमान जी से प्रार्थना की कि राजधानी लखनऊ, प्रदेश और देश के हर नागरिक के जीवन में सुख-समृद्धि का संचार हो। सभी स्वस्थ व सानंद रहें तथा निरंतर प्रगति पथ पर आगे बढ़ते रहें।
विज्ञापन