{"_id":"6a234a3a4e0bb51e3c0e6517","slug":"dowry-death-case-registered-following-womans-death-husband-arrested-lucknow-news-c-13-lko1070-1768711-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: महिला की मौत के मामले में दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज, पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: महिला की मौत के मामले में दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज, पति गिरफ्तार
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी।
- फोटो : गिरफ्तार आरोपी।
विज्ञापन
चिनहट। मटियारी के कंचनपुर में किराये के मकान में मोनिका मिश्रा (23) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पति आशुतोष तिवारी, ससुर शिवानंद और सास के खिलाफ दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी पति आशुतोष को गिरफ्तार कर लिया है।
इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि मोनिका के पिता ठाकुरगंज के हुसैनाबाद दौलतगंज निवासी संजय कुमार ने तहरीर दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग बताया गया है। आरोपी पति बाराबंकी के रामनगर स्थित मीतपुर निवासी आशुतोष को गिरफ्तार कर लिया गया है। सास-ससुर की भूमिका की जांच चल रही है। मृतका के पिता ने आरोप लगाया था कि शादी के बाद पति और ससुराल वाले मोनिका को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। इसी प्रताड़ना के कारण उनकी बेटी की मौत हुई। आशुतोष और मोनिका की शादी वर्ष 2024 में हुई थी। उनकी एक बेटी है। आशुतोष डिलीवरी बॉय का काम करता है।
विज्ञापन