फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   double murder case of thakurganj

दोहरे हत्याकांड के आरोपी ने खुदकुशी की या साथी ने ली जान, उठ रहे सवाल

Thu, 11 Oct 2018 02:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 11 Oct 2018 02:42 PM IST
विज्ञापन
double murder case of thakurganj
दोहरा हत्याकांड - फोटो : amar ujala
पुलिस ने ठाकुरगंज के दोहरे हत्याकांड में फरार इनामी आरोपी शिवम सिंह के खुद को गोली से उड़ाने और दूसरे आरोपी उमेश उर्फ चिन्ना की गिरफ्तारी का दावा किया है। हालांकि इनामी की गोली लगने से मौत की खबर के साथ सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुखबिर रहे उमेश की कहानी लोगों के गले नहीं उतर रही है। दुस्साहसी शिवम के मुठभेड़ करके भाग निकलने की कोशिश के ज्यादा आसार थे। वहीं, उमेश के शिवम को गोली से उड़ाने की भी चर्चा है। मालूम हो शहर के ठाकुरगंज इलाके में बेखौफ बदमाशों ने सगे भाइयों इमरान (20) व अरमान (18) को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने के बाद गोली मार दी थी।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी का कहना है कि शिवम सिंह व उमेश उर्फ चिन्ना के गोमतीनगर के विराम खंड-5 में छिपे होने की एलआईयू को भनक लगी थी। इस पर सीओ एलआईयू व सीओ हजरतगंज के नेतृत्व में टीम भेजी गई। इसने रात 9:30 बजे भूतल पर किरायेदार विक्की शर्मा का दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

मजबूत नेटवर्क से लगी भनक

double murder case of thakurganj
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
तहकीकात के दौरान प्रथम तल पर फायर हुआ। गोली चलने के साथ उमेश ने बालकनी पर आकर शोर मचाया। पुलिस टीम आनन-फानन मौके पर पहुंची। कमरे में शिवम सिंह मृत पड़ा था। उसके पास .315 बोर का तमंचा था। उमेश ने बयान दिया कि शिवम ने पुलिस को देखकर खुद को गोली से उड़ा लिया है। 

सीओ एलआईयू राधेश्याम राय ने क्षेत्राधिकारी चौक के पद पर तैनाती के दौरान पुराने शहर में मजबूत नेटवर्क बनाया था। दोहरे हत्याकांड पर तीन अक्तूबर की रात उन्होंने मौके पर जाकर छानबीन के साथ अपने स्तर से कातिलों की तलाश शुरू की और हफ्ता भर बाद उन्हें फरार कातिलों का ठिकाना मालूम हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed