डबलडेकर एक्सप्रेस का रूट बदलने की तैयारी, इस मकसद से किया जा रहा है बदलाव
डबलडेकर लखनऊ जंक्शन से आनंद विहार के बीच हफ्ते में चार दिन चलती है। एसी चेयरकार वाली यह ट्रेन यात्रियों की पसंदीदा हुआ करती थी, लेकिन समय के साथ यात्रियों का रुझान कम हो गया। लिहाजा घटते राजस्व को देखते हुए यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन रूट बदलने की रणनीति बना रहा है।
लखनऊ से दिल्ली के लिए सुबह तीन ट्रेनें
सूत्रों की मानें तो रेलवे के आला अधिकारी ट्रेन को सीतापुर के रास्ते दिल्ली के लिए चलाने की तैयारी में हैं। दरअसल, ऐशबाग से सीतापुर रूट का आमान परिवर्तन पूरा हो चुका है। अब इस रूट पर ट्रेनें रफ्तार भर रही हैं। ऐसे में डबलडेकर को इस रूट पर शिफ्ट करने में दिक्कतें नहीं होंगी।
लखनऊ से दिल्ली के लिए सुबह तीन ट्रेनें हैं। इसमें डबलडेकर एक्सप्रेस जंक्शन से सुबह 4.55 बजे रवाना होती है, जबकि गोमती एक्सप्रेस चारबाग स्टेशन से सुबह छह बजे दिल्ली जाती है। अब छह अक्तूबर से तेजस एक्सप्रेस भी शुरू होने जा रही है, जोकि सुबह 6.10 बजे दिल्ली रवाना होगी।
सीतापुर के पैसेंजरों को मिलेगी राहत
अमूमन खाली रहती हैं सीटें
डबलडेकर अमूमन खाली ही दौड़ती है। ट्रेन हफ्ते में चार दिन चलती है। इसमें पहली से 15 अक्तूबर तक 629, 647, 672, 611, 530, 688, 670 व 617 सीटें खाली हैं। रेलवे अधिकारियों की मानें तो ट्रेन की ऑक्यूपेंसी करीब 80 प्रतिशत के आसपास रहती है।