{"_id":"593676074f1c1b69259c78de","slug":"double-decker-train-not-running-till-now","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जयपुर डबलडेकर का फीता कटवाने को दो माह से मंत्री तलाश रहा रेलवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर डबलडेकर का फीता कटवाने को दो माह से मंत्री तलाश रहा रेलवे
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Tue, 06 Jun 2017 03:17 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डबलडेकर एक्सप्रेस को जयपुर तक चलाने की अनुमति दो महीने पहले मिल चुकी है, ट्रेन का शेड्यूल व टाइमिंग भी जारी हो चुका है, इसके बावजूद ट्रेन अब तक आनंदविहार तक ही चलाई जा रही है। सूत्राें की मानें तो रेलवे फीता काटने के लिए मंत्री की तलाश रहा है।
लखनऊ जंक्शन-आनंदविहार डबलडेकर एक्सप्रेस 12583/84 लखनऊ से हफ्ते में दो दिन शुक्रवार व रविवार को आनंदविहार तक चलती है। वहीं दूसरी ओर 12985/86 जयपुर-दिल्ली सरायरोहिला डबलडेकर एक्सप्रेस दिल्ली से जयपुर के लिए रोजाना चलती है।
ट्रेन को लखनऊ से जयपुर तक चलाने के लिए बीते 31 मार्च को दोनों ट्रेनों के रैक एक कर दिए गए। रेलवे बोर्ड ने ट्रेन को लखनऊ जंक्शन से जयपुर तक चलाने को अनुमति भी दे दी और टाइमटेबल व शेड्यूल भी जारी हो गया।
विज्ञापन
ट्रेन को हफ्ते में सातों दिन चलाने की योजना है, लेकिन दो महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी ट्रेन को शुरू नहीं कराया जा सका है। सूत्रों का कहना है कि रेलवे अधिकारी फीता कटवाने के लिए मंत्री तलाश रहे हैं, जिससे यात्रियों को बेवजह परेशान होना पड़ा है।
सूत्रों की मानें तो लखनऊ-जयपुर डबलडेकर का फीता लखनऊ के सांसद और गृहमंत्री राजनाथ सिंह से कटवाया जा सकता है। हालांकि, पूर्वोत्तर रेलवे अधिकारियों का कहना है कि रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ट्रेन का उद्घाटन कर सकते हैं। वहीं रेलमंत्री सुरेश प्रभु का नाम भी लिया जा रहा है।